Ayushman Yojana Documents: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं और अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। आर्थिक लाभ देना हो या कई तरह के अन्य लाभ देने हो तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होते हैं कौन से दस्तावेज? आवेदन से पहले यहां करें चेक
Ayushman Card Banwane Ke Liye Kaun Se Documents Chahaiye: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड का लाभ
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड में कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आपके मुफ्त इलाज का खर्च सरकार उठाती है यानी आपको पैसे नहीं देने होते हैं।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
ऑनलाइन तरीका ये है
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी आवेदन कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
ऑफलाइन तरीका भी है
- ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है, जो आपकी पात्रता चेक करता है
- पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन आयुष्मान कार्ड के लिए कर दिया जाता है
- फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
- अगर आप भी आयु्ष्मान कार्ड बनवाते हैं आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें सबसे पहला दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, दूसरा है राशन कार्ड, पीएम/सीएम पात्रता पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि चाहिए होते हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपको आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय दिक्कतें हो सकती हैं।