Ayushman Card: जब भी किसी योजना को शुरू किया जाता है तो ये जरूर देखा जाता है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों को मिलेगा? और इस योजना की पात्रता सूची क्या होगी? कई योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर लोग लाभ ले रहे हैं और इसी कड़ी में एक योजना आयुष्मान भारत योजना भी है जिससे लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं, इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि जो लोग आयुष्मान कार्डधारक हैं उनके लिए इस कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर कैसे काम आ सकता है? शायद नहीं, लेकिन आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर क्या काम आता है। कार्डधारक असली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल नंबर कैसे आ सकता है काम?
- अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है, लेकिन अगर कभी ये गुम हो जाता है या जरूरत के समय मिल नहीं रहा है तो ऐसे में इस कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिलवाने में अहम रोल निभा सकता है। आपको अगर लिंक मोबाइल नंबर पता है तो आपको आयुष्मान कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती है।
3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसमें आपको करना ये है कि सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है जो इस योजन में पंजीकृत है
- फिर यहां पर बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
- अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं क्योंकि इससे ही आपका सत्यापन किया जाता है
4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में आप यहां पर आयुष्मान कार्ड दिखाने की जगह अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो नंबर आयुष्मान कार्ड से लिंक है) बता सकते हैं
- फिर अधिकारी इस मोबाइल नंबर को अपने सिस्टम में चेक करता है और आपकी पूरी जानकारी सामने आ जाती है
- इसके बाद आपको बिना किसी दिक्कत के मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है।
5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : freepik.com
इतने तक का मुफ्त इलाज
- जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसमें आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। इस योजना में कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत हैं जिनमें आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।