Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? क्योंकि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई सारी योजनाएं चला रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। इस योजना में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्डधारक अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता के बारे में जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पात्र हैं और कौन लोग नहीं हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
ABY: बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो पहले यहां जान लें कौन है पात्र और कौन नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं:-
आयुष्मान योजना के अंतर्गत जो पात्रता सूची है उसके मुताबिक, जो लोग पात्र हैं वो हैं...
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
- आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं आदि।
पात्र लोग ऐसे आवेदन कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और अपने दस्तावेज उन्हें देने होते हैं
स्टेप 2
- जो दस्तावेज आपने अधिकारी को दिए होते हैं उन्हें वेरिफाई किया जाता है
- साथ ही आवेदनकर्ता की पात्रता भी चेक होती है
- जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है और इसके बाद आप आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभ उठा सकते हैं।
ये लोग हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपात्र
- बात अगर उन लोगों की करें जो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं तो इसमें जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिन लोगों का पीएफ कटता है, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं और जो लोग करदाता हैं आदि वे लोग शामिल हैं।