Ayushman Card: सरकार हर साल कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य होता है कि शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। इसके लिए सरकार प्रचार-प्रसार भी करती है, ताकि जमीनी स्तर पर योजनाएं पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता चेक करने के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"649aa6ffe1533296a101d019","slug":"ayushman-card-benefits-how-to-check-eligibility-for-ayushman-card-2023-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: घर बैठे इस सरल तरीके से चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता, जान पाएंगे कार्ड बन पाएगा या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: घर बैठे इस सरल तरीके से चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता, जान पाएंगे कार्ड बन पाएगा या नहीं
Tue, 27 Jun 2023 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:46 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
- पात्रता चेक करने के बारे में जानें उससे पहले ये जान लीजिए कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
- आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी जिसके बाद ही ये पता चल पाएगा कि आपका कार्ड बन पाएगा या नहीं
- ऐसे में आपको पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरना होता है
- फिर गेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें
- फिर आपको अपना प्रांत और जिला चुनना है
- इसके बाद आपको अपना नाम और पिता के नाम जैसी जरूरी जानकारियां यहां दर्ज करनी है
- अब आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।