फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें

Thu, 26 Dec 2024 05:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Dec 2024 05:57 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who hospital is register in ayushman bharat scheme
कैसे करवाएं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: अगर आप चाहते हैं कि आपको आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले तो इसके लिए जरूर हो जाता है पात्रता चेक करना। दरअसल, केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ सिर्फ वे ही लोग ले सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप पात्र हैं तो विभाग द्वारा आपका आयुष्मान कार्ड बनाया  जाता है। इसके बाद इस कार्ड से आप अस्पताल जाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि आयुष्मान कार्ड धारक को किस अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ मिल सकता है? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको किस अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who hospital is register in ayushman bharat scheme
कैसे करवाएं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

पहला स्टेप

  • अगर आप पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • अधिकारी आपकी पात्रता चेक करता है
Ayushman Bharat Yojana: who hospital is register in ayushman bharat scheme
कैसे करवाएं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • इसके बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who hospital is register in ayushman bharat scheme
कैसे करवाएं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

किन अस्पताल में होता है आयुष्मान से मुफ्त इलाज?

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो जान लें कि आप उन्हीं अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। आपको अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क में जाना होता है और फिर आप यहां से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who hospital is register in ayushman bharat scheme
कैसे करवाएं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे पता करें आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में पंजीकृत है

  • अगर आपको चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में पंजीकृत है, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर दिए हुए 'AM I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां यहां पर भरनी हैं और फिर आपको पता चल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed