Ayushman Card: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। सरकार हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ मिल सके। ऐसे में जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' मौजूदा समय में इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6491661582db352dda0b44bb","slug":"ayushman-bharat-yojana-what-is-ayushman-card-yojana-and-how-to-check-eligibility-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और कैसे चेक करें पात्रता और मिलने वाला लाभ? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और कैसे चेक करें पात्रता और मिलने वाला लाभ? यहां जानें सबकुछ
Tue, 20 Jun 2023 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड के फायदे
- फोटो : Istock
क्या है आयुष्मान योजना और मिलने वाले लाभ?
- बात अगर इस आयुष्मान योजना की करें, तो इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी। हालांकि, अब कई राज्य सरकार भी इस योजना से जुड़ चुकी हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
- आप भी अगर इस आयुष्मान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें
- इसके लिए आपको पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
- फिर यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के फायदे
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर एक ओटीपी आएगा
- अब आपको इस ओटीपी को दर्ज करना है और इसके बाद आपके सामने दो विकल्प खुलेंगे
- आपको पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुन लेना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 3
- जबकि, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरना है, जिसके बाद आपको सर्च करना है
- ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या अपात्र।