Ayushman Bharat Yojana: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें राज्य सरकारों की और भारत सरकार की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। बात अगर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में करें तो इसमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद इस कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे हैं तो पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको कौन से दस्तावेज आवेदन के समय चाहिए होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस दस्तावेजों के बारे में...
बात काम की: आयुष्मान कार्ड बनवाते समय चाहिए होते हैं ये चार दस्तावेज, क्या आपके पास हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जानिए किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-
कई लोग ऐसे हैं जो आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र नहीं हैं, इनकी सूची नीचे दी गई है...
- जो लोग टैक्स भरते हैं
- जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- जो लोग सरकारी नौकरी के पेंशन भोगी हैं
- जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं।
आवेदन के समय क्या दस्तावेज चाहिए?
- जो लोग आवेदन करने जाते हैं उनको कुछ दस्तावेज चाहिए जिसमें पहले दस्तावेज आपका आधार कार्ड
- दूसरा आपको अपना निवास प्रमाण पत्र चाहिए होता है
- आवेदन के वक्त आपको राशन कार्ड भी चाहिए
- साथ ही आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर की भी जरूरत होती है।
क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
अगर आप ये जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए योजना की एक पात्रता सूची है जिससे आप ये जान सकते हैं कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इस सूची के मुताबिक, जो लोग पात्र हैं...
- वो लोग जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।