फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: करवाना चाहते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, तो घर बैठे ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

Mon, 15 Jul 2024 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 15 Jul 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to apply for Ayushman Card Online
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Apply: देश में आज भी ऐसे लोगों की काफी बड़ी संख्या है जो सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते हैं। बात अगर केंद्र सरकार की करें तो उनके द्वारा घर देने, राशन देने और आर्थिक मदद करने के अलावा भी कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है। लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना इस योजना का उद्धेश्य है। केंद्र सरकार हर साल इस योजना पर काफी पैसे खर्च करती है और एक बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे हैं तो आप घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: How to apply for Ayushman Card Online
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे हैं तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आप पात्र हों या फिर आप आवेदन के प्रोसेस के दोरान भी ये चक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से योजना की एप डाउनलोड कर लेनी है या फिर आप आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर भी जा सकते हैं
Ayushman Bharat Yojana: How to apply for Ayushman Card Online
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर लॉगिन करना है
  • इसके लिए आपको पहला अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है और इसके बाद वेरिफाई पर क्लिक करना है
  • फिर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे यहां पर भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to apply for Ayushman Card Online
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता चेक करनी है जिसके लिए आप नाम, राशन कार्ड या फिर आधार नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • अब अगर आप पात्र हैं तो आप आगे की प्रक्रिया पूरी करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • ऐसे में आपको अपना और अपने परिवार के सदस्यों के विवरण का सत्यापन करवाना है
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to apply for Ayushman Card Online
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके लिए आपको आधार द्वारा ई-केवाईसी करवानी है
  • फिर आपको सभी जरूरी जानकारियां भरने के बाद अपनी एक फोटो क्लिक करनी है जिसे यहां अपलोड कर दें
  • आखिर में आपकी सत्यापन प्रक्रिया जैसी ही पूरी हो जाएगी तो फिर इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और फिर आप योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed