फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ऐसे चेक कर लें पात्रता, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Wed, 24 Jan 2024 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Jan 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check here
आयुष्मान कार्ड बवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Eligibility Criteria Of Ayushman Card: देश में चलने वाली लगभग सभी योजनाओं से एक बड़ी संख्या में पात्र लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है, ताकि शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी लाभ मिल सके। जैसे- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना के तहत मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो उससे पहले पात्रता जरूर चेक कर लें। वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आवेदन से पहले आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check here
आयुष्मान कार्ड बवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

पांच लाख का मुफ्त इलाज

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check here
आयुष्मान कार्ड बवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो उससे पहले ही अपनी पात्रता चेक कर लें
  • इसके लिए आपको आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check here
आयुष्मान कार्ड बवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर 'Am I Eligible' का विकल्प देखना है और फिर इस पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है
  • फिर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check here
आयुष्मान कार्ड बवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इस ओटीपी को दर्ज करें, जिसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • पहले में आपको अपना राज्य चुनना है
  • फिर दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरना है
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed