Ayushman Card Free Treatment: भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। इसके लिए जो लोग पात्र होते हैं उनका पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इसी कार्ड से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत है) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन कई बार ऐसा देखने में आता है कि कई अस्पताल मुफ्त इलाज करने से मना कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ या कभी होता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शिकायत करने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66aa29a1df79fed7c507dd1f","slug":"ayushamn-bharat-yojana-where-to-complain-if-hospitals-do-not-provide-free-treatment-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat Yojana: अगर अस्पताल नहीं करे मुफ्त इलाज तो तुरंत करें ये काम, मिलने लगेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Bharat Yojana: अगर अस्पताल नहीं करे मुफ्त इलाज तो तुरंत करें ये काम, मिलने लगेगा लाभ
Wed, 31 Jul 2024 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज न होने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज न होने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : Amar Ujala
- आप यहां जान लें कि अगर आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं और आपका आयुष्मान कार्ड बना है तो आप मुफ्त इलाज करवाने के लिए पात्र हैं, लेकिन अगर कोई अस्पता ऐसा न करें तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके दो तरीके हैं।
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज न होने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : istock
ये है पहला तरीका
- अगर कोई ऐसा अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत होने के बाद भी आपका मुफ्त इलाज करने से मना करता है तो आप उसकी शिकायत घर बैठे कर सकते हैं। आपको इसके लिए योजना के शिकायत वाले पोर्टल https://cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.htm पर जाना है और फिर आप यहां पर जाकर आप अपनी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज न होने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : istock
दूसरा तरीका
- शिकायत करने का दूसरा तरीका है कॉल। दरअसल, अगर आपको आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी शिकायत करनी है तो आप 14555 नंबर डायल कर सकते हैं। यहां पर आपको अधिकारी को अपनी शिकायत बतानी होती है जिसके बाद उनकी तरफ से उस पर एक्शन लिया जाता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज न होने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : istock
मिलता है मुफ्त इलाज
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और हर साल कार्डधारक को 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है। इसमें आपको इलाज होने के 15 दिन बाद तक के मेडिकल खर्चों के लिए लाभ दिया जाता है।