Car Bike Sale Tips: अपनी सहूलियत के लिए लोग आरामदायक चीजें खरीदते हैं। जैसे, कार या बाइक को ही ले लीजिए। कोई दफ्तर जाने के लिए तो कोई घूमने-फिरने के लिए वाहन खरीदता है। पर इस बात को याद रखना जरूरी हो जाता है कि जब भी आप कोई वाहन चलाएं तो आपको उसके पेपर्स पूरे रखने जरूरी होते हैं। साथ ही सड़क एवं यातायात के नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है।
Used Car-Bike Sale: कार-बाइक बेचते वक्त सावधान! छोटी गलती भी पहुंचा सकती है थाने तक
Car Selling Tips: अगर आप भी अपनी कोई पुरानी बाइक और कार बेचने वाले हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल: कार-बाइक बेचते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
जवाब: ग्राहक की पूरी जानकारी लें
आप अगर किसी को पुरानी गाड़ी बेच रहे हैं, तो आपको ग्राहक की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। कौन है, क्या करता है और उसके आईडी प्रूफ की कॉपी जरूर अपने पास रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आपको दिक्कत न हो। कई लोग जल्दबाजी में गाड़ी बेच देते हैं, लेकिन ग्राहक की कोई जानकारी नहीं लेते हैं जो आपको बाद में दिक्कत कर सकता है।
पेपर वर्क पूरा करें
- आप अगर किसी को गाड़ी बेच रहे हैं तो अपना पेपर वर्क पूरा करें। आप सेल लेट बना सकते हैं और गाड़ी का आगे प्रोसेस करके आप गाड़ी को ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे अगर गाड़ी से भविष्य में कोई गलत काम होता है, तो आप पर बात नहीं आती और आप जेल जाने से बच सकते हैं।
एक्सपायर गाड़ी न बेचें
- सरकार का नियम है कि अगर कोई गाड़ी अपने तय समय पूरे कर लेते हैं यानी गाड़ी एक्सपायर हो जाती है, तो उसके बाद उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अगर पुलिस ऐसी किसी गाड़ी को पकड़ती है तो उसे सीज किया जा सकता है। पर कई लोग ऐसी गाड़ियों को न सिर्फ इस्तेमाल करते हैं बल्कि, इस्तेमाल के बाद उसे किसी और को बेच भी देते हैं।
- पर आपको ध्यान रखना है कि आपको एक्सपायरी गाड़ी किसी को भी बेचने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप किसी को एक्सपायरी गाड़ी बेचते हैं तो ये आरटीओ से किसी के नाम पर ट्रांसफर नहीं हो सकती। ऐसे में आप एक व्हाइट पेपर पर कब गाड़ी बेची गई और किसे बेची गई आदि बातें लिखकर आप गाड़ी बेच देते हैं, लेकिन भविष्य में अगर आपकी गाड़ी से कोई गलत काम होता है तो आप पर सवाल उठ सकता है कि आपने किसी को एक्सपायर गाड़ी क्यों बेची। जान लें कि नियमों के तहत, एक्सपायर गाड़ी को स्क्रैप करवाना चाहिए।