फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Tips: गर्मियों के मौसम में सीएनजी कार चालक इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 20 May 2022 12:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 20 May 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Auto Tips If you using CNG Car in Summer then keep These Things in Mind
Auto Tips For Summer - फोटो : Istock

Auto Tips For Summer: इस साल पड़ रही भीषण गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले महीनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आपके पास कार है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि गर्मी के सीजन में कार चालकों को कई तरह की दिक्कतें आती हैं। गर्मियों का मौसम खासतौर पर सीएनजी कार के लिए थोड़ा रिस्की होता है। सीएनजी कार में सिलेंडर लगा होता है, जिसमें कंप्रेस्ड नेचुरल गैस होती है। ऐसे में अगर आपके पास भी सीएनजी कार है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आप अपनी कार की अच्छी केयर कर सकते हैं। ऐसे में आपको किसी प्रकार के जोखिम का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -

Auto Tips If you using CNG Car in Summer then keep These Things in Mind
Auto Tips For Summer - फोटो : Istock

आपको अपनी सीएनजी कार को धूप में नहीं खड़ी करनी चाहिए। ऐसा करने पर कार का केबिन काफी गर्म हो जाता है। ये काफी खतरनाक है। कोशिश करें कि आप अपनी सीएनजी कार को किसी छाया वाली जगह पर खड़ी करें।

Auto Tips If you using CNG Car in Summer then keep These Things in Mind
Auto Tips For Summer - फोटो : Istock

गर्मी के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि सीएनजी गैस सिलेंडर को पूरी तरह फिल न कराएं। सिलेंडर में सीएनजी गैस को पूरी तरह फिल कराने पर थर्मल एक्सपैंड होने लगता है। ऐसे में सीएनजी पंप पर गैस फिल करवाते समय कार में एक या दो किलो सीएनजी कम फिल कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Tips If you using CNG Car in Summer then keep These Things in Mind
Auto Tips For Summer - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको एक नियमित समय पर अपनी सीएनजी कार की हाइड्रो टेस्टिंग जरूर करानी चाहिए। अगर आपने तीन साल से ये टेस्टिंग नहीं कराई है, तो ये आपकी कार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Auto Tips If you using CNG Car in Summer then keep These Things in Mind
Auto Tips For Summer - फोटो : Pixabay

इसके अलावा कई गाड़ियों में सीएनजी किट को बाद में लगाया जाता है। इस तरह की गाड़ियों में अक्सर सीएनजी टैंक के लीक होने की शिकायत आती रहती है। ऐसे में आपको हमेशा अपनी गाड़ी के सीएनजी टैंक के लीकेज को चेक करता रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed