Atal Pension Yojana: हमारे देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं से लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। इसमें अलग-अलग तरह की कई योजनाएं शामिल हैं जिसमें कुछ राज्य सरकारों की योजनाएं हैं तो कुछ योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। इनमें से ही एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।
{"_id":"67ac9096110e9b1edb01242c","slug":"atal-pension-yojana-registration-process-and-benefits-in-hindi-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें अटल पेंशन योजना के बारे में: हर महीने मिल सकती है 5 हजार रुपये तक पेंशन, जानिए कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानें अटल पेंशन योजना के बारे में: हर महीने मिल सकती है 5 हजार रुपये तक पेंशन, जानिए कैसे करें आवेदन
Wed, 12 Feb 2025 05:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:57 PM IST
सार
लगभग हर कोई चाहता है कि उसे बुढ़ापे में आर्थिक रूप से दिक्कत न हो जिसके लिए लोग पहले से बचत करते हैं। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं जिसमें आपको पेंशन का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Amar Ujala
योजना के बारे में कुछ जानकारी:-
- इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है
- इस योजना में 18 से 40 साल की उम्र तक के लोग आवेदन कर सकते हैं
- योजना में पहले निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष की उम्र के बाद हर माह आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है।
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
इतनी पेंशन मिल सकती है
- आपको इस योजना के अंतर्गत उतनी पेंशन मिलती है जो प्लान आप चुनते हैं। जैसे, अगर आप 1 हजार रुपये महीने वाली पेंशन चुनते हैं तो वो मिलती है और अगर आप 5 हजार रुपये पेंशन वाला प्लान चुनते हैं तो वो मिलती है। वहीं, इसमें उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है। जैसे, 18 साल की उम्र वाले व्यक्ति को 210 रुपये हर माह निवेश करने होते हैं और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर माह 5 हजार रुपये पेंशन मिलने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने का तरीका ये है
स्टेप नंबर 1
- आपको भी अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको इसमें आवेदन करना होता है
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
- फिर यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- इसके बाद आपका आवेदन को प्रोसेस किया जाता है जिसमें अधिकारी आपको प्लान की जानकारी देते हैं
- फिर आपको वो प्लान (1 हजार रुपये, 2 हजार, 3 हजार और पांच हजार रुपये मासिक पेंशन) चुनना होता है
- अब आपका आवेदन कर दिया जाता है और हर माह आपके लिंक हुए बैंक खाते से पैसे कटते रहते हैं।