अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य लोगों को बुढ़ापे में नियमित पेंशन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ मिलता है। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, तो जान लें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
अटल पेंशन योजना में अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है, वरना आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। यह महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है। आधार कार्ड के साथ इससे लिंक मोबाइल नंबर का होना भी जरूरी है। इससे आपको योजना से जुड़ी जानकारी और अलर्ट समय-समय पर मिलते रहेंगे।
जानना जरूरी: इंटरनेट पर वायरल MMS या वीडियो को आसानी से हटा सकते हैं आप, जानें क्या है तरीका
आपके पास एक एक्टिव बैंक अकाउंट का होना अनिवार्य है। आपके बैंक अकाउंट में नियमित रूप से ऑटो-डेबिट के लिए पर्याप्त बैलेंस रहना जरूरी है। अटल पेंशन योजना में योगदान राशि हर महीने खाते से अपने आप कटती है।
Business Ideas: इस बिजनेस से लोग कर रहे लाखों रुपये की कमाई, ऐसे शुरू करके आप भी बन सकते हैं कम समय में अमीर
स्कीम में आवेदन के समय आपसे आयु प्रमाण भी मांगा जा सकता है। आमतौर पर आधार कार्ड से ही उम्र को सत्यापित कर लियाा जाता है। अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में आवेदन करते समय नामांकन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, लाभ पाने के लिए जरूर करा लें ये काम
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखना समझदारी है, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और सही व्यक्तिगत जानकारी से आवेदन की प्रक्रिया बिना रुकावट पूरी हो जाती है। अगर आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए।
US Strike on Venezuela: मादुरो को पकड़ने वाली डेल्टा फोर्स क्या है, इसके नाम से क्यों कांपती है दुनिया?