Atal Pension Yojana Benefits In Hindi: आज की इस भागती-दौड़ती जिंदगी में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो, लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। इसलिए लोग अपनी कमाई में से आज के खर्चों को पूरा करने के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं ताकि, उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो।
{"_id":"685941e8780ea756c8096154","slug":"atal-pension-yojana-benefits-for-husband-and-wife-check-details-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: बड़े कमाल की है ये सरकारी योजना, पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: बड़े कमाल की है ये सरकारी योजना, पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन
Tue, 24 Jun 2025 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Jun 2025 08:12 AM IST
सार
Atal Pension Yojana Mein Kiase Apply Karein: अगर आप भी पति-पत्नी हैं और चाहते हैं कि आपको हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन मिले, तो आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना होता है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है अटल पेंशन योजना?
- अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लोगों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 1 से 5 हजार रुपये (जो प्लान चुनते हो) तक की पेंशन मिलती है।
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
निवेश का तरीका क्या है?
- 18 वर्ष की उम्र में आपको हर महीने इस योजना में 210 रुपये निवेश करने होते हैं। कम से कम 20 साल इसमें निवेश करना होता है और प्रीमियम के पैसे आपके बैंक खाते से ही कट जाते हैं। इसमें आपको बैंक में जाकर आवेदन करना होता है। जान लें जो भारत का नागरिक है और जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, सिर्फ वो ही इस योजना से जुड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलेगी पति-पत्नी को 10 हजार रुपये पेंशन?
- जब आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करते हैं तो आपको प्लान चुनना होता है यानी आपको बताना होता है कि आपको हर महीने कितनी पेंशन वाला प्लान चाहिए। इसमें 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये महीने की पेंशन वाला प्लान होता है। ऐसे में अगर पति-पत्नी अलग-अलग योजना से जुड़ते हैं और 5-5 हजर रुपये पेंशन वाला प्लान चुनते हैं, तो उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़े योजना से:-
- आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुडना है तो आपको पहले बैंक जाना है
- यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी ई-केवाईसी करेंगे
- इसके बाद आपसे प्लान चुनने को कहा जाएगा और फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है
- फिर आपको एक रसीद दी जाती है जिसे संभालकर रखें
- अब आपके बैंक खाते से हर महीने प्रीमियम कटने लगता है