Society Rules: हम एक सभ्य समाज में रहते हैं और हमारी इसके प्रति कई जिम्मेदारियां भी बनती हैं। दरअसल, आप जिस भी सोसायटी में रहते होंगे वहां कई नियम बने होंगे, जिनमें आपको ये बताया जाता है कि आप सोसायटी के अंदर क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं। बावजूद इसके कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें लोग अपनी सोसायटी में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अपनी सोसायटी में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। वरना आपको भी जेल हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"663f14a0a5981f125d0ad413","slug":"apartment-society-rules-four-things-to-keep-otherwise-may-go-to-jail-2024-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: सोसायटी में रहते हैं तो भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: सोसायटी में रहते हैं तो भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
Sat, 11 May 2024 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 May 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसायटी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इन गलतियों को करने से बचें:-
नंबर 1
- आपको एक बात सुनिश्चित करनी चाहिए कि आपकी वजह से आपके पड़ोसियों को कोई तकलीफ न हो। आप घर में पार्टी कर रहे हैं, शोर-शराबा कर रहे हैं या किसी तरह की कोई गलत गतिविधि कर रहे हैं और इससे आपके पड़ोसी को तकलीफ हो रही है, तो ऐसे में आपके ऊपर उचित कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
सोसायटी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
नंबर 2
- अपनी सोसायटी में कभी किसी से बदतमीजी से बात न करें और न ही लड़ें। कई बार लोग छोटी-छोटी बात पर सिक्योरिटी गार्ड, घर में काम करने वाली मेड, सफाई कर्मी या पड़ोसी आदि से लड़ जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। अगर ऐसा करने पर आपकी शिकायत पुलिस से होती है, तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
नंबर 3
- कई लोगों को डॉग या बिल्ली पालने का शौक होता है। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई पालतू जानवर है, तो फिर ध्यान रखें कि आपका ये जानवर किसी बच्चे या बड़े आदि को नुकसान न पहुंचाएं। पार्क में घुमाते समय या बाहर ले जाते समय डॉग के मुंह पर मास्क जरूर लगाएं, ताकि वो किसी को काट न सके। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर आपके पालतू जानवर की वजह से किसी को दिक्कत होती है, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
सोसायटी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
नंबर 4
- हर एक सोसायटी के अपने कुछ नियम होते हैं, जिन्हें आपको मानना चाहिए। हां, अगर आपको कोई नियम गलत लगे, तो आप सोसायटी या मैनेजर से बात कर सकते हैं। पर जो नियम सोसायटी के हैं, तो आपको उनका पालन करना चाहिए। आमतौर पर पर रात को शोर-शराबा न करना, शराब पीकर किसी से बदतमीजी न करना, लड़ाई-झगड़ा न करना आदि नियम सोसायटी के होते हैं।