देश में कई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर लोगों को बड़ी बैंडविड्थ के साथ टॉप स्पीड प्लान्स ऑफर कर रहे हैं। आमतौर पर ये पावर यूजर्स, गेमर्स और हाई स्पीड की जरूरतों को पूरा करते हैं। इनके लिए लोगों को अक्सर बेहद ऊंची कीमतें चुकानी पड़ती हैं। साथ ही ये नए यूजर्स के बजट से बाहर पड़ते हैं। यदि किसी को केवल एक बेसिक एंट्री लेवल के प्लान की जरूरत है, तो ये प्लान्स काफी भारी पड़ते हैं। अगर आप भी किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे बजट प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ज्यादातर की लागत हर महीने करीब 500 रुपए तक होगी। ध्यान रहे इन कीमतों में जीएसटी या कोई दूसरा टैक्स शामिल नहीं है। अगर आपको इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो परेशान न हों, ये खबर आपको एक सही प्लान चुनने में जरूर मदद करेगी।
Fiber Broadband Plans: ये हैं 500 रुपए से भी कम में मिलने वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस जियो
- बात करें रिलायंस जियो की तो इसका जियो फाइबर ब्रॉडबैंड देशभर में कनेक्टिविटी के साथ काफी बढ़ता जा रहा है। इसकी सर्विस में 399 रुपए का एक मंथली प्लान है, जिसमें 3300GB या 3.3TB की एफयूपी लिमिट और 30Mbps की स्पीड मिलती है। वहीं ये लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम हो जाएगी।
एयरटेल
एयरटेल अपने यूजर्स को एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन के लिए कई प्लान ऑफर करता है। जिसमें अगर ‘बेसिक’ पैक यूजर्स की बात की जाए, तो इसमें मंथली 499 रुपए में 40 Mbps की स्पीड मिलती है। साथ ही 3300GB की एफयूपी लिमिट के साथ ये कुछ एयरटेल थैंक्स एप बेनिफिट भी देता है।
बीएसएनएल
बात की जाए बीएसएनएल की तो अपनी फाइबर बेसिक सर्विस के लिए बीएसएनएल मंथली 449 रुपए का एंट्री लेवल प्लान ऑफर करता है। ये 3300GB या 3.3TB की एफयूपी लिमिट के साथ 30Mbps पर वेब ब्राउज करने देता है।
टाटा प्ले
टाटा स्काई जो हाल ही में बदलकर टाटा प्ले बन गया है, ये भी मंथली 850 रुपए पर 50 एमबीपीएस स्पीड प्लान देता है, लेकिन अगर यूजर अधिक महीनों तक जाते हैं तो इसे मंथली 500 रुपए से कम कीमत में ला सकते हैं।