Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। देशभर में करोड़ों टेलीकॉम यूजर्स की संख्या को देखते हुए कंपनी समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करती रहती है। देश में ऐसे टेलीकॉम उपयोगकर्ताओं की संख्या काफी अधिक है, जो ज्यादा मात्र में इंटनेट का उपयोग सिम कार्ड के जरिए नहीं करते हैं। इन लोगों का ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग वाईफाई राउटर से हो जाता है। ऐसे में मोबाइल में लंबी वैलिडिटी के लिए ये लोग ऐसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश करते हैं, जिनमें इन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स मिल सके। अगर आप भी किसी ऐसे ही प्लान की तलाश में हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एयरटेल के एक बेहद ही खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं -
Airtel: एयरटेल का यह प्लान है शानदार, हर महीने 150 रुपये के खर्चे पर उठा सकेंगे सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 May 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन