फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लाइट में सवार हैं और अचानक तेज हवा में झटके खाने लगे प्लेन तो तुरंत करें ये काम, ऐसे बचें एयर टर्बुलेंस से

Fri, 13 Jun 2025 01:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Jun 2025 01:29 PM IST
सार

Air Turbulence Se kaise Bache: एयर टर्बुलेंस झेल चुके विमान की लैंडिग के बाद देखा गया कि फ्लाइट की नोज कोन यानी आगे का हिस्सा टूट गया।

विज्ञापन
Air Turbulence What is Air Turbulence and How to Stay Safe During It Know Key Safety Tips
क्या एयर टर्बुलेंस से बचा जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

How To Protect Yourself In Air Turbulence: बुधवार सुबह जिस कदर गर्मी हुई उसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और फिर पहले तेज तूफान आया और इसके बाद तेज बारिश हुई और ओले भी पड़े। ऐसे में कई जगह पर पेड़ टूटे और नुकसान भी हुआ। वहीं, मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6इ 2142 एयर टर्बुलेंस में फंस गई और यात्रियों को तेज झटके लगने लग गए जिसके कारण विमान में मौजूद 227 यात्री और क्रू मेंबर्स डरने लगे।



ये भी पढ़ें:- जानना जरूरी: जब भी खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

हालांकि, पायलट की समझदारी से फ्लाइट की श्रीनगर में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवा ली गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। ऐसे में अगर आप भी कभी किसी फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं और आप एयर टर्बुलेंस में फंस जाते हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका बचाव हो सके। तो चलिए जानते हैं इस बार में...

Air Turbulence What is Air Turbulence and How to Stay Safe During It Know Key Safety Tips
क्या एयर टर्बुलेंस से बचा जा सकता है? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

क्या होता है एयर टर्बुलेंस?

  • दरअसल, टर्बुलेंस को हलचल कहते हैं और अगर ये टर्बुलेंस हवा के उस बहाव में बाधा पुहंचाती है जो किसी भी विमान को उड़ने में मदद करती है। ऐसी स्थिति में विमान हिलने-डुलने लगता है और अपना नियमित रास्ते से तक हट जाता है और ऐसी स्थिति को ही एयर टर्बुलेंस कहते हैं। एयर टर्बुलेंस के दौरान विमान कई बार ऊंचाई से कुछ फीट नीचे आने लगता है जिसके कारण विमान में बैठे यात्रियों को ऐसा लगता है जैसे विमान नीचे गिरने वाला है।
Air Turbulence What is Air Turbulence and How to Stay Safe During It Know Key Safety Tips
क्या एयर टर्बुलेंस से बचा जा सकता है? - फोटो : freepik

सुरक्षित रहने के ये उपाय काम आ सकते हैं:-

पहला उपाय

  • जब भी आप फ्लाइट में बैठें तो क्रू द्वारा बताई गई बातों और निर्देशों को ध्यान से सुनें। फ्लाइट अटेंडेंट की बात ध्यान से सुनने के साथ ही आप सेफ्टी ब्रीफिंग पढ़ सकते हैं, जो आपकी सीट के ठीक सामने होती है। क्रू पूरी तरह से प्रशिक्षित होते हैं जो आपको सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर जरूरी कदम उठाते हैं। इसलिए उनकी बात सुनें और उनकी मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Turbulence What is Air Turbulence and How to Stay Safe During It Know Key Safety Tips
क्या एयर टर्बुलेंस से बचा जा सकता है? - फोटो : freepik

दूसरा उपाय

  • फ्लाइट में किसी भी आपात स्थिति से निपटने का सबसे बेस्ट तरीका होता है सीट बेल्ट बांधे रखना। आपने देखा भी होगा कि क्रू यात्रियों को बताता रहता है कि कब सीट बेल्ट बांधनी है और कब खोलनी है। इसलिए हवा के झोंके से बचने के लिए सीट बेल्ट बांधे रखें। खुद बांधे और अपने बच्चों की भी सीट बेल्ट बांधे रखें, जो कि एक बेस्ट उपाय हो सकता है।
विज्ञापन
Air Turbulence What is Air Turbulence and How to Stay Safe During It Know Key Safety Tips
क्या एयर टर्बुलेंस से बचा जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा उपाय

  • एयर टर्बुलेंस के दौरान आपको परेशान नहीं होना है और न चीखना चिल्लाना है। क्रू द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें और भूलकर भी टर्बुलेंस के दौरान सीट से न ही उठें और न ही केबिन में घूमें। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। टर्बुलेंस शांत होने तक अपनी सीट पर ही बैठें रहना भी एक बेहतर उपाय हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed