फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agniveer Scheme Recruitment 2022: अगर आपको भी बनना है अग्निवीर, तो ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, यहां जानें पात्रता से लेकर वेतन तक सबकुछ

Thu, 23 Jun 2022 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Jun 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme 2022 Agniveer Recruitment Apply Online Know Eligibility and Salary All Details News in Hindi
Agneepath Scheme Recruitment 2022: कैसे कर पाएंगे अग्निपथ योजना में आवेदन - फोटो : indian army and istock

Agniveer Recruitment 2022: शहरों से लेकर गांवों तक के युवा देश सेवा करने की जरूर सोचते हैं, जिसके लिए वो सेना में भर्ती होते हैं। कुछ-कुछ समय बाद सेना में भर्ती निकलती है, और फिर काफी संख्या में युवा इसमें भर्ती होते हैं। लेकिन इस बार से ये प्रक्रिया पूरी तरह से बदल गई है। सरकार ने अब अग्निपथ योजना की शुरुआत की है। वहीं, भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि भर्तियां कब से खुलेंगी, चयन प्रक्रिया क्या होगी, क्या पात्रता होगी और क्या वेतन दिया जाएगा आदि। ऐसे में अगर आप भी देश की सेवा करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती हो सकते हैं और एक अग्निवीर कहला सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं...

Agneepath scheme 2022 Agniveer Recruitment Apply Online Know Eligibility and Salary All Details News in Hindi
Agneepath Scheme Recruitment 2022: कैसे कर पाएंगे अग्निपथ योजना में आवेदन - फोटो : istock

पहले ये जान लीजिए:-

  • भारतीय सेना की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है, उसके मुताबिक जुलाई 2022 से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएंगी 
  • सेना अधिनियम 1950 के तहत 4 सालों के लिए अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया जाएगा, जिन्हें आदेश के मुताबिक, जल, थल और वायु सेना में से कहीं भी भेजा जा सकेगा। 
  • सेवा चार साल की होगी, जिसके समाप्त होने पर सेवा नीधि मिलेगी। वहीं, किसी तरह की पेंशन या ग्रेच्युटी नहीं होगी।
Agneepath scheme 2022 Agniveer Recruitment Apply Online Know Eligibility and Salary All Details News in Hindi
Agneepath Scheme Recruitment 2022: कैसे कर पाएंगे अग्निपथ योजना में आवेदन - फोटो : istock
  • 4 साल की सर्विस में हर साल 30 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
  • अधिसूचना के मुताबिक भर्तियां पूरी तरह से उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर मेरिट आधारित होंगी, और जो उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में पास होंगे वो सेना में भर्ती होंगे
  • मांगे गए दस्तावेज न होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agneepath scheme 2022 Agniveer Recruitment Apply Online Know Eligibility and Salary All Details News in Hindi
Agneepath Scheme Recruitment 2022: कैसे कर पाएंगे अग्निपथ योजना में आवेदन - फोटो : istock

पात्रता क्या है?

  • उम्र 17.5 साल से 23 साल के बीच हो
  • जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा में में 45 प्रतिशत अंक के साथ पास हुआ हो
  • अग्निवीर तकनीकी (विमानन/गोला-बारूद परीक्षक) में आवेदन करने के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास की हो
विज्ञापन
Agneepath scheme 2022 Agniveer Recruitment Apply Online Know Eligibility and Salary All Details News in Hindi
Agneepath Scheme Recruitment 2022: कैसे कर पाएंगे अग्निपथ योजना में आवेदन - फोटो : istock
  • अगर आप क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो 12वीं में आपके 60 फीसदी अंक हो। साथ ही अंग्रेजी और गणित में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं
  • ट्रेड्समैन के लिए 10वीं और 8वीं पास उम्मीदवारों की अलग-अलग भर्ती होगी, और आवेदक के सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed