Electricity Bill Reducing Tips: आज के समय में लगभग हर कोई एसी लगा रहा है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से गर्मी इस कदर पड़ रही है जो हर किसी से सहन नहीं हो पा रही है। पारा 45 के पारा चला जाता है जिसके कारण घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों का एक ही सहारा बचता है और वो है एसी चलाना।
{"_id":"685a6da88c4ecc258d090e96","slug":"ac-tips-to-reduce-electricity-bill-smart-ways-to-save-power-while-using-air-conditioner-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: एसी चलाने के बाद भी कम आ सकता है बिजली का बिल, ये रहे कुछ तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: एसी चलाने के बाद भी कम आ सकता है बिजली का बिल, ये रहे कुछ तरीके
Wed, 25 Jun 2025 07:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:53 AM IST
सार
AC Chalane Par Bijli Bill Kam Kaise Kare: जिस कदर गर्मी पड़ रही है ऐसे में कूलर-पंखे तो इस जलती-चुभती गर्मी के आगे फेल हैं। वहीं, एसी चलाने पर लोगों को बढ़ते बिल की चिंता हमेशा रहती है। पर आप यहां वो तरीके जान सकते हैं जिनसे एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
इन तरीकों से कम किया जा सकता है बिजली का बिल:-
एसी की तय समय पर सर्विसिंग
- अगर आप एसी चलाते हैं तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी सर्विस तय समय पर ही करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्विस न होने से एयर फिल्टर में गंदगी जमा हो जाती है जिससे एसी कूलिंग करने में सामान्य से ज्यादा समय लेता है और इससे एसी को ज्यादा देर चलाना पड़ता है। इससे बिजली का बिल बढ़ता है, लेकिन अगर आप तय समय पर एसी की सर्विस करवाते हैं तो एसी कूलिंग करने में नॉर्मल समय लेगा जिसके कारण एसी कम चलेगा जिससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
सही तापमान पर चलाएं
- एसी को सही तापमान पर चलाना भी जरूरी है क्योंकि इससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली का बिल कम आने में मदद मिलती है। एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से बिजली की खपत कम होती है। इसलिए एसी को 16-18 पर नहीं बल्कि 24 डिग्री पर चलाना बेहतर माना जाता है जिससे बिजली का बिल बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
टाइमर फीचर का इस्तेमाल करें
- एसी में कई अलग-अलग तरह के फीचर मौजूद होते हैं जिसमें से एक है टाइमर फीचर। अगर आप एसी चलाकर सो रहे हैं तो जाहिर है कि एसी सामान्य से अधिक चलेगा, क्योंकि नींद में आपको इसे बंद करने का ध्यान तो नहीं रहेगा। इसलिए आप सोते समय अगर एसी को एक घंटा चलाना चाहते हैं या जितना भी समय आप चाहते हैं वो टाइम एसी में सेट कर दें और एसी तय समय पर अपने आप बंद हो जाएगा। इससे एसी फालतू नहीं चलता जिससे बिजली की कम खपत होती है और बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
साथ में पंखा चलाएं
- लोग एसी चला देते हैं, लेकिन जैसे ही इसे बंद करते हैं कमरे में गर्मी हो जाती है। इसलिए एसी को अधिक चलाना पड़ता है जिसका सीधा असर बढ़ते बिजली के बिल पर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि एसी के साथ पंखा चला दें जिससे एसी की कूलिंग पूरे कमरे में फैल जाती है और एसी को कम चलाना पड़ता है जिससे बिजली का बिल कम आने में अच्छी-खासी मदद मिलती है।