फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Servicing Tips: कब करवानी चाहिए एसी की सर्विस? गर्मी खत्म होने के बाद या नहीं? यहां जानें

Thu, 25 Jul 2024 05:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 Jul 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
AC Servicing Tips: Should service be done even after the summer season is over check here
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Amar Ujala

AC Servicing Tips in Hindi: जलती-चुभती गर्मी से लोग इतने परेशान हो जाते हैं कि बिना एसी रहना बेहद मुश्किल हो जाता है। घर के बाहर तेज धूप होती है और घरों में भी। इससे बचने के लिए लोग पंखे-कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन जिस तरह से गर्मी पड़ रही है ऐसे में लोगों का एसी के बिन चल नहीं पा रहा। भले ही डॉक्टर एसी की हवा को शरीर के लिए सही नहीं बताते, लेकिन जिस तरह से गर्मी पड़ रही है ऐसे में कुछ और रास्ता नजर भी नहीं आता। एसी अच्छी कूलिंग करे इसके लिए लोग एसी की सर्विस करवाते हैं ताकि ये अच्छे से ठंडा कर सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? आखिर कब एसी की सर्विस करवानी चाहिए और कब नहीं? तो चलिए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

AC Servicing Tips: Should service be done even after the summer season is over check here
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : istock

क्यों करवानी चाहिए एसी की सर्विस?

  • दरअसल, एसी की सर्विस सबसे ज्यादा इसलिए जरूरी होती है क्योंकि इसके फिल्टर में गंदगी जमा हो जाती है या धूल बैठ जाती है। ऐसे में इसकी जालियों को साफ करना बेहद जरूरी होता है। यही नहीं, अगर आपके पास स्प्लिट एसी है तो आपको आउटडोर को एयर प्रेशर से साफ करवाना होता है।
AC Servicing Tips: Should service be done even after the summer season is over check here
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : istock
  • अगर एसी की सर्विस न करवाई जाए तो गंदी जाली की वजह से एसी अपनी पूरी क्षमता से कूलिंग नहीं कर पाता है जिससे पूरा दबाव एसी के कंप्रेसर पर पड़ता है। इससे कंप्रेसर खराब तक हो सकता है। इसलिए एसी की सर्विस करवाना जरूरी होता है। अगर आपका एसी कूलिंग नहीं कर रहा है तो आप भी एसी की जाली को खुद साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Servicing Tips: Should service be done even after the summer season is over check here
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : istock

कब करवा सकते हैं सर्विस?

  • अगर आपने नया एसी खरीदा है या आप जानना चाहते हैं कि एसी की सर्विस का सही समय क्या है तो यहां जान लीजिए कि इसका सही समय है फरवरी माह। दरअसल, फरवरी महीने के आखिर के बाद या मार्च महीने में लोग एसी चलाने लग जाते हैं। ऐसे में पहले से इसकी सर्विस करवाकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
AC Servicing Tips: Should service be done even after the summer season is over check here
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Istock

कब नहीं करवाई जा सकती सर्विस?

  • वहीं, अगर आप गर्मी का मौसम बीत जाने के बाद अक्तूबर-नवंबर माह में एसी की सर्विस करवाते हैं तो इसकी कोई जरूरत नजर नहीं आती। दरअसल, आप अगर इस वक्त एसी की सर्विस करवाते भी हैं तो भी दोबारा आपको फरवरी में इसकी सर्विस करवानी पड़ती है। इसलिए गर्मी का मौसम खत्म होने के बाद सर्विस करवाना जरूरी नहीं होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed