{"_id":"69a1487d1af12df65507b64d","slug":"ac-maintenance-tips-2026-questions-to-ask-an-ac-mechanic-during-servicing-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Service Tips: मैकेनिक आया है एसी की सर्विसिंग करने तो उससे अवश्य पूछें ये 5 सवाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Service Tips: मैकेनिक आया है एसी की सर्विसिंग करने तो उससे अवश्य पूछें ये 5 सवाल
Fri, 27 Feb 2026 01:43 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:43 PM IST
सार
AC Maintenance Tips 2026: मौसम बदलने के साथ ही लोग अपने घरों में लगे एसी की सफाई कराने के लिए मैकेनिक बुलाते हैं। अगर आपको भी एसी की सफाई करानी है तो अपने मैकेनिक से 5 सवाल अवश्य पूछें।
विज्ञापन
एसी की सर्विसिंग कराते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
5 Questions to Ask an AC mechanic: मौसम बदलते ही घरों और ऑफिसों में लगे एसी की सफाई करना जरूरी हो जाता है। सर्दी के मौसे में एसी काफी समय तक बंद रहता है, जिस वजह से इसके कई पार्ट्स दिक्कत पैदा कर सकते हैं। ऐसे में लोग गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने एसी की सर्विस कराते हैं। कई लोग केवल फिल्टर की सफाई तक सीमित रह जाते हैं, जबकि सही सफाई में कंडेंसर, इवापोरेटर और ड्रेनेज लाइन की जांच भी शामिल होती है।
एसी की सर्विसिंग कराते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
सवाल- फिल्टर और कंडेंसर की सफाई कैसे होगी?
वजह- मैकेनिक से पूछें कि एयर फिल्टर, कंडेंसर और इवापोरेटर कॉइल को पूरी तरह साफ किया जाएगा या नहीं। उनसे ये भी पूछें कि किस तरह से ब्रश से सफाई की जाएगी, क्योंकि गंदगी हटाने के लिए विशेष ब्रश और एयर ब्लोअर का उपयोग करना चाहिए, जिससे मशीन की एफिशिएंसी बनी रहे।
वजह- मैकेनिक से पूछें कि एयर फिल्टर, कंडेंसर और इवापोरेटर कॉइल को पूरी तरह साफ किया जाएगा या नहीं। उनसे ये भी पूछें कि किस तरह से ब्रश से सफाई की जाएगी, क्योंकि गंदगी हटाने के लिए विशेष ब्रश और एयर ब्लोअर का उपयोग करना चाहिए, जिससे मशीन की एफिशिएंसी बनी रहे।
एसी की सर्विसिंग कराते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Freepik
सवाल- सर्विसिंग के दौरान एसी गैस का स्तर चेक किया जाएगा या नहीं?
जवाब- साफ-सफाई के दौरान गैस की जांच जरूरी है। अगर गैस का स्तर कम है या लीकेज है, तो मशीन पर्याप्त ठंडा नहीं करेगी। मैकेनिक को रिफिल या लीकेज रिपेयर की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी की सर्विसिंग कराते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Amar Ujala
सवाल- ड्रेनेज लाइन और वाटर टैंक साफ होंगे?
वजह- एसी के अंदर से पानी बाहर निकलने के लिए ड्रेनेज पाइप और टैंक को साफ करना जरूरी है। जाम होने पर पानी टपक सकता है और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं।
वजह- एसी के अंदर से पानी बाहर निकलने के लिए ड्रेनेज पाइप और टैंक को साफ करना जरूरी है। जाम होने पर पानी टपक सकता है और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
एसी की सर्विसिंग कराते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Freepik
सवाल- सर्विसिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और वायरिंग चेक होंगे?
वजह- सर्विस के दौरान एसी के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स जैसे वायरिंग, सॉकेट और स्विच की जांच करें। खराब वायरिंग से शॉर्ट सर्किट या फ्यूज उड़ने का खतरा होता है।
वजह- सर्विस के दौरान एसी के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स जैसे वायरिंग, सॉकेट और स्विच की जांच करें। खराब वायरिंग से शॉर्ट सर्किट या फ्यूज उड़ने का खतरा होता है।