Ayushman Card Eligibility Criteria: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं से जुड़कर लोग लाभ ले रहे हैं। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग इन योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। जहां किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के जरिए कोई सामान या अन्य सुविधा। इसी क्रम में बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देती है। बस इसके लिए पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, लेकिन क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं? इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6672945db215cf077b08e537","slug":"aby-know-here-who-is-eligible-to-get-ayushman-card-and-who-is-not-2024-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारकों का सरकार करवाती है मुफ्त इलाज, जानें क्या आपका बन सकता है कार्ड या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारकों का सरकार करवाती है मुफ्त इलाज, जानें क्या आपका बन सकता है कार्ड या नहीं
Wed, 19 Jun 2024 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Istock
ऐसे चेक करें आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं:-
स्टेप 1
- अगर आपको जानना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं तो आपको पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
- फिर आपको पोर्टल पर 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- जो मोबाइल नंबर आपने दर्ज किया है उस पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां भरना है
- इसके बाद आपके सामने अब दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में आपको अपना राज्य चुन लेना है
- जबकि, दूसरे वाले में आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद अब आपको सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने जानकारी आ गई है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं
- आप अगर पात्र हैं तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मिलता है ये लाभ
- अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो इसके बाद आप इस कार्ड को लेकर सूचीबद्ध अस्पतालों में जा सकते हैं। जहां पर आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।