अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लगभग हर एक काम के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है, और सभी चीजों से आधार कार्ड को लिंक भी किया जा रहा है। बैंक में खाता खुलवाना हो, केवाईसी करवानी हो, राशन कार्ड बनवाना हो, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो, सरकारी या गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो, सब्सिडी लेनी हो और यहां तक कि एक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। बात अगर सिम कार्ड की ही करें, तो इसके लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। लेकिन आज के समय में जिस तरह से धोखाधड़ी बड़ गई है, ऐसे में कई लोगों के आधार कार्ड पर कई दूसरे लोगों ने भी सिम कार्ड ले रखा है। लेकिन इस बारे में आधार कार्डधारक को पता ही नहीं होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड पर तो किसी ने मोबाइल नंबर जारी नहीं करवा रखा, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप ये कैसे जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6288829d01644801fa1a3327","slug":"aadhar-card-tips-and-tricks-process-to-check-how-many-sims-are-registered-on-aadhar-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Fraud: कहीं आपके आधार कार्ड पर तो नहीं ले रखा किसी और ने सिम कार्ड? मिनटों में ऐसे करें चेक और बंद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Fraud: कहीं आपके आधार कार्ड पर तो नहीं ले रखा किसी और ने सिम कार्ड? मिनटों में ऐसे करें चेक और बंद
Sat, 21 May 2022 11:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 May 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड लिंक हैं, कैसे जानें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड लिंक हैं, कैसे जानें
- फोटो : istock
एक आधार कार्ड पर कितने सिम?
- धोखाखड़ी इसलिए भी हो सकती है, क्योंकि एक आधार कार्ड पर 18 सिम कार्ड मिल सकते हैं। दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के मुताबिक, एक आधार पर 18 सिम कार्ड खरीदे जा सकते हैं।
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड लिंक हैं, कैसे जानें
- फोटो : istock
ऐसे घर बैठे लगा सकते हैं पता, आपके आधार पर कितने सिम एक्टिव:-
स्टेप 1
- अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आधार पर कितने सिम जारी हुए हैं, तो इसके लिए आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। अगर ऐसा है, तो आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड लिंक हैं, कैसे जानें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब यहां पर आपको 'गेट आधार' वाले ऑप्शन पर जाकर 'डाउनलोड आधार' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर यहां पर आपको 'व्यू मोर' का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आपको चुनना है।
विज्ञापन
आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड लिंक हैं, कैसे जानें
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको 'आधार ऑनलाइन सर्विस' पर जाना है और यहां पर 'Aadhaar Authentication History' पर क्लिक करना है। अब Where can a resident chech/ Aadhaar Authentication History पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक कर दें।