फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: अगर आपको भी नहीं मिल रहा मुफ्त राशन, तो ऐसे करें फटाफट राशन कार्ड से आधार को लिंक, मिलने लगेगा लाभ

Sat, 23 Apr 2022 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Apr 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Link To Ration Card Know How To Online With These Easy Steps News in Hindi
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को परेशान किया, और मौजूदा समय में भी इसका कहर जारी है। कोरोना की वजह से आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान रहा। किसी की नौकरी चली गई, तो किसी के पास खाने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में सरकार ने देश के गरीब और मधय्म वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना की शुरुआत की थी, जिसे अब सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कई लोगों के पास राशन कार्ड होने के बावजूद भी वो इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि उनका राशन कार्ड उनके गृह नगर का था और वो काम दूसरे राज्य में कर रहे हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 'वन नेशन वन कार्ड' की शुरुआत की। हालांकि, इसके लिए आपको अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो चलिए हम आपको इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Aadhaar Link To Ration Card Know How To Online With These Easy Steps News in Hindi
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से करवा सकते हैं लिंक:-

स्टेप 1

  • राशन कार्ड को आधार कार्ड लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
Aadhaar Link To Ration Card Know How To Online With These Easy Steps News in Hindi
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां पर आपको 'Start Now' के विकल्प को चुनना है। फिर आपको अपना राज्य, जिला और बाकी जरूरी जानकारी यहां पर दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Link To Ration Card Know How To Online With These Easy Steps News in Hindi
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको 'राशन कार्ड' के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने राशन कार्ड नंबर को दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक) भी भरना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करके सबमिट कर देना है। अब आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
Aadhaar Link To Ration Card Know How To Online With These Easy Steps News in Hindi
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ये रहा ऑफलाइन तरीका:-

  • अगर आप ऑफलाइन तरीके से अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed