DOB Change in Aadhaar Card: अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपको इसकी जरूरत कई कामों में पड़ती होगी। आप बैंक में खाता खुलवाने जाते हैं तो ये दस्तावेज चाहिए होता है। आप एक सिम कार्ड खरीदते हैं तब भी आपको आधार चाहिए होता है। यही नहीं स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेते वक्त हो या फिर किसी कंपनी में नौकरी करनी हो आदि। आपको ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। आधार में आपकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं जिसमें से एक आपकी जन्मतिथि भी होती है, लेकिन अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है...
{"_id":"66d811514fe935d68b014ff6","slug":"aadhaar-dob-how-to-correct-date-of-birth-in-your-aadhaar-card-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar DOB: क्या आपके आधार कार्ड में गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि? तो जानें कैसे होगी सही","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar DOB: क्या आपके आधार कार्ड में गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि? तो जानें कैसे होगी सही
Wed, 04 Sep 2024 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
आधार में गलत प्रिंट हुए जन्मतिथि को सही करवाने का तरीका ये है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार में गलत प्रिंट हुए जन्मतिथि को सही करवाने का तरीका ये है।
- फोटो : istock
आधार की गलत जन्मतिथि को ऐसे करवा सकते हैं ठीक:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है तो आप इसे सही करवा सकते हैं
- आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
- यहां जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी होती है और उस दिन जाना होता है जिस दिन की आपको अपॉइंटमेंट मिली है
आधार में गलत प्रिंट हुए जन्मतिथि को सही करवाने का तरीका ये है।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आधार कार्ड पर जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लेना होता है, दरअसल, ये वो फॉर्म होता है जिसके जरिए आप गलत जन्मतिथि को सही करवा सकते हैं
- अब इस फॉर्म में आपको अपनी कुछ जानकारियां देनी होती हैं
- जैसे- आपका नाम, आपका आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार में गलत प्रिंट हुए जन्मतिथि को सही करवाने का तरीका ये है।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- साथ ही आपको इस फॉर्म में ये भी बताना होता है कि आप अपने आधार में क्या करवाना चाहते हैं
- जैसे- अगर आप जन्मतिथि सही करवाना चाहते हैं तो आपको ये जानकारी फॉर्म में देनी होती है
- इसके बाद इस फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
विज्ञापन
आधार में गलत प्रिंट हुए जन्मतिथि को सही करवाने का तरीका ये है।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और अपना फॉर्म उन्हें देना होता है
- इसके बाद आपके बायोमेट्रिक होते हैं और फिर अधिकारी आपकी जन्मतिथि को सही करने के लिए अपडेट कर देता है और कुछ दिनों के भीतर सही जन्मतिथि अपडेट हो जाती है।