फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अगर आप भी आधार कार्ड में अपडेट करवाना चाहते हैं नाम और पता, तो पहले ये नियम जान लें

Fri, 10 Nov 2023 03:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Nov 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Rules: How to change address and update name in your Aadhaar
आधार कार्ड अपडेट कहां से करवा सकते हैं? - फोटो : social media

Aadhaar Card: आधार कार्ड मौजूदा समय में एक अहम दस्तावेज है, क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। सिम कार्ड लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। इसी तरह कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, बात अगर आधार की करें, तो इसमें कार्डधारक का नाम, पता, जन्मतिथि जैसी अन्य चीजें होती हैं। पर कई बार आपका नाम या पता जैसी चीजें आधार में गलत प्रिंट हो जाती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हें ठीक करवा सकते हैं। पर इसके कुछ नियम हैं जिनके बारे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है। वरना आपको बाद में दिक्कत भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये नियम क्या हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Update Rules: How to change address and update name in your Aadhaar
आधार कार्ड अपडेट कहां से करवा सकते हैं? - फोटो : istock

पहले नाम को लेकर क्या नियम है, जान लें

  • बात अगर नाम की करें तो आधार कार्ड में आपका नाम गलत है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। पर नियम के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति 2 बार ही आधार में प्रिंट हुए नाम को ठीक करवा सकते हैं।
Aadhaar Card Update Rules: How to change address and update name in your Aadhaar
आधार कार्ड अपडेट कहां से करवा सकते हैं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

पते को लेकर ये है नियम

  • अगर आपके आधार कार्ड में आपका पता गलत प्रिंट हुआ है या फिर आपने नया घर खरीदा है, तो आप ऐसी स्थिति में अपने पते को बदलवा सकते हैं। वहीं, इसको लेकर कोई लिमिट नहीं है यानी आप कितनी बार भी इसमें बदलाव करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Rules: How to change address and update name in your Aadhaar
आधार कार्ड अपडेट कहां से करवा सकते हैं? - फोटो : istock
  • बस ध्यान रहे कि आप जब भी अपने आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करवाते हैं, तो आपको इसके लिए वैलिड दस्तावेज चाहिए होते हैं। घर के बिजली का बिल आदि दस्तावेज इसके लिए चाहिए होते हैं।
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Rules: How to change address and update name in your Aadhaar
आधार कार्ड अपडेट कहां से करवा सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे करवा सकते हैं अपडेट

  • अगर आपको अपने आधार कार्ड में अपना नाम सही करवाना है, पता अपडेट करवाना है या कुछ और ठीक करवाना है, तो ऐसे में आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं। यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म भरना होता है और इसके बाद आप इसे अपडेट करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed