Change Aadhaar Linked Mobile Number: आधार कार्ड की जरूरत आपको कई कामों में पड़ती होगी? फिर चाहे वो सरकारी काम है या फिर गैर-सरकारी। पैन कार्ड बनवाने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक जैसे कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आधार कार्ड की एक जरूरत ओटीपी के लिए भी पड़ती है, क्योंकि आधार से जुड़े ओटीपी जो आते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो। पर अगर किसी कारण आपका लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि आप नए नंबर को आसानी से आधार से लिंक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"654de9f0e1d99541b40ed7cb","slug":"aadhaar-card-how-to-update-new-mobile-number-on-aadhaar-2023-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: बंद हो गया है आधार से लिंक मोबाइल नंबर, तो ऐसे करवा सकते हैं नया नंबर अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: बंद हो गया है आधार से लिंक मोबाइल नंबर, तो ऐसे करवा सकते हैं नया नंबर अपडेट
Fri, 10 Nov 2023 02:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
अगर आपको भी अपडेट करवाना है आधार में नया नंबर, तो ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर अगर आपका बंद हो गया है या किसी अन्य कारण की वजह से आप आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना चाहते हैं, तो आप ऐसा करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : pixabay
स्टेप 2
- केंद्र पर आपको अपॉइटमेंट मिलती है या फिर भीड़ न होने पर उसी दिन आपका काम हो सकता है
- इसके बाद केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और फिर इसे भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इस फॉर्म में आपको कार्डधारक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी है
- साथ में वो नया मोबाइल नंबर जरूर भरें, जिसे अपडेट करवाना है
- ध्यान रहे कि मोबाइल नंबर गलत न भरें, एक बार चेक जरूर कर लें
विज्ञापन
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको फॉर्म को अधिकारी को देना है
- अब आपके बायोमेट्रिक लिए जाएंगे, फोटो क्लिक होगी
- फिर आपको अपडेट होने वाला मोबाइल नंबर अधिकारी द्वारा बताया जाएगा, सुनकर कंफर्म करें
- इसके बाद आपको फीस देनी होगी और फिर आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाता है और ये कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है।