फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर हो गया है बंद, तो ऐसे करें नया नंबर कनेक्ट

Tue, 21 Oct 2025 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Oct 2025 01:22 PM IST
सार

Aadhaar Card Se Mobile Number Kaise Link Karein: क्या आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक है? अगर नहीं, तो आप कोई भी मोबाइल नंबर अपने आधार से लिंक करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How to Add New Mobile Number in Aadhar Card Online Process
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobestock

Mobile Number Link With Aadhaar Card: आपके पास शायद कई तरह के ऐसे दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कमों के लिए पड़ती होगी? इसमें राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज भी हैं जिनकी जरूरत आपको पड़ती होगी। ऐसा ही एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड।



दरअसल, लगभग हर किसी के पास ये दस्तावेज होता है। बैंक के कामों में सिम कार्ड लेने में, स्कूल-कॉलेज में दाखिले के लिए, अपनी पहचान बताने के लिए आदि जैसे कई अन्य कामों में भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसी तरह आपके आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है जिस पर ओटीपी आते हैं। अगर आपका ये मोबाइल नंबर किसी कारण बंद हो गया है, तो आप अपने नए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

Aadhaar Card Update: How to Add New Mobile Number in Aadhar Card Online Process
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

आधार कार्ड से करवाना है मोबाइल नंबर लिंक, ऐसे करवाएं:-

स्टेप 1

  • कई बार लोगों के वो मोबाइल नंबर बंद हो जाते हैं जो आधार कार्ड से लिंक हो
  • अगर आपका भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो आप अपना नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है, जहां से आप नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं
Aadhaar Card Update: How to Add New Mobile Number in Aadhar Card Online Process
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और यहां पर जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी है
  • अब जिस दिन की आपको आधार सेवा केंद्र पर बुलाया जाए, उस दिन वहां जाएं
  • फिर आपको यहां पर करेक्शन फॉर्म लेना है
  • ये वही फॉर्म होता है जिसके जरिए आप आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How to Add New Mobile Number in Aadhar Card Online Process
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इस करेक्शन फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी बाकी मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
  • फिर आपको इस फॉर्म में अपना वो नया मोबाइल नंबर भी भरना है जो आपको आधार कार्ड से लिंक करवाना है
  • इसके बाद आपको अपनी बारी का इंतजार करना है और अपनी बारी आने पर संबंधित अधिकारी के पास जाना है
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How to Add New Mobile Number in Aadhar Card Online Process
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपकी पहचान का सत्यापन किया जाता है
  • इसके बाद आपके द्वारा करेक्शन फॉर्म में भरे गए मोबाइल नंबर को वेरिफाई किया जाता है
  • अब आपके नए मोबाइल नंबर को सिस्टम में अपडेट किया जाता है
  • इसके बाद आपसे निर्धारित शुल्क लिया जाता है और कुछ दिनों के भीतर आपका नया मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed