Aadhaar Card Updation Process: आपके पास जितने भी सरकारी दस्तावेज होंगे उसमें सबसे ज्यादा जरूरी जो नजर आता है वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, इसकी जरूरत हमें सरकारी काम से लेकर गैर-सरकारी काम तक में पड़ती रहती है। इस आधार में कार्डधारक की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है और इस कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई जारी करता है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए और वो ये कि 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख खत्म होने में अब सिर्फ चार दिन का वक्त बचा है। इसलिए आप इस काम को आज ही निपटा सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66e03207fe7be83a8106bf7a","slug":"aadhaar-card-how-to-update-your-10-years-old-aadhaar-check-process-in-hindi-2024-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: आज ही करवा लें अपने आधार कार्ड को अपडेट, महज 4 दिन का बचा है समय","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: आज ही करवा लें अपने आधार कार्ड को अपडेट, महज 4 दिन का बचा है समय
Wed, 11 Sep 2024 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
आधार को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख?
- फोटो : istock
- दरअसल, जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो चुके हैं उन्हें अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से पहले ही सूचना दी जा चुकी है और अब इसकी आखिरी तारीख 14 सितंबर 2024 है। इसलिए अगर आप मुफ्त में अपने आधार को अपडेट करवाना चाहते हैं तो आज ही करवा लें।
आधार को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख?
- फोटो : istock
इस तरह से अपडेट करवा सकते हैं अपना आधार कार्ड:-
स्टेप 1
- अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट करवाने के लिए आपको सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
- फिर आपको यहां पर 'अपडेट आधार' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपके रजिस्टर्ड (आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर) मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- आपको इस ओटीपी को यहां भरना है और लॉगिन करना है
- इसके बाद दस्तावेज अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करं और ड्रॉप लिस्ट में जाकर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी यहां अपडेट करें
विज्ञापन
आधार को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है और ऐसा करते ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
- ऐसे में आपको फिर एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा
- आपको इस मिले हुए नंबर को संभालकर रखना है क्योंकि आप इससे अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे कि आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं।