फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: बंद हो गया है आधार से लिंक मोबाइल नंबर, तो ऐसे करवा सकते हैं नया नंबर अपडेट

Fri, 10 Nov 2023 02:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Nov 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card: How to update new mobile number on Aadhaar
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Change Aadhaar Linked Mobile Number: आधार कार्ड की जरूरत आपको कई कामों में पड़ती होगी? फिर चाहे वो सरकारी काम है या फिर गैर-सरकारी। पैन कार्ड बनवाने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक जैसे कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आधार कार्ड की एक जरूरत ओटीपी के लिए भी पड़ती है, क्योंकि आधार से जुड़े ओटीपी जो आते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो। पर अगर किसी कारण आपका लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि आप नए नंबर को आसानी से आधार से लिंक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card: How to update new mobile number on Aadhaar
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : istock

अगर आपको भी अपडेट करवाना है आधार में नया नंबर, तो ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर अगर आपका बंद हो गया है या किसी अन्य कारण की वजह से आप आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना चाहते हैं, तो आप ऐसा करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है
Aadhaar Card: How to update new mobile number on Aadhaar
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • केंद्र पर आपको अपॉइटमेंट मिलती है या फिर भीड़ न होने पर उसी दिन आपका काम हो सकता है
  • इसके बाद केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और फिर इसे भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: How to update new mobile number on Aadhaar
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इस फॉर्म में आपको कार्डधारक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी है
  • साथ में वो नया मोबाइल नंबर जरूर भरें, जिसे अपडेट करवाना है
  • ध्यान रहे कि मोबाइल नंबर गलत न भरें, एक बार चेक जरूर कर लें
विज्ञापन
Aadhaar Card: How to update new mobile number on Aadhaar
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको फॉर्म को अधिकारी को देना है
  • अब आपके बायोमेट्रिक लिए जाएंगे, फोटो क्लिक होगी
  • फिर आपको अपडेट होने वाला मोबाइल नंबर अधिकारी द्वारा बताया जाएगा, सुनकर कंफर्म करें
  • इसके बाद आपको फीस देनी होगी और फिर आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाता है और ये कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed