Hidden Sensors in Smartphones: आज के समय में स्मार्टफोन लगभग सभी लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हममे से कई लोगों ने स्मार्टफोन के कुछ सेंसर्स को महसूस भी किया होग, जैसे- स्क्रीन का रोटेट होना, अपने आप ब्राइटनेस का एडजस्ट होना, कॉल के दौरान कान के पास फोन ले जाते ही स्क्रीन लॉक होना आदि । मगर ज्यादातर लोगों को मोबाइल में लगे अधिकतर सेंसर्स के बारे में मालूम नहीं होता है।
{"_id":"69c646737d6367d8f8078cf5","slug":"5-hidden-smartphone-sensors-how-your-phone-detects-earthquakes-and-altitude-in-hindi-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hidden Sensors: कमाल के हैं आपके मोबाइल फोन में छिपे ये 4 सेंसर्स, अधिकतर लोग नहीं जानते इनके बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hidden Sensors: कमाल के हैं आपके मोबाइल फोन में छिपे ये 4 सेंसर्स, अधिकतर लोग नहीं जानते इनके बारे में
Fri, 27 Mar 2026 02:27 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:27 PM IST
सार
Hidden Smartphone Sensors: हमारे स्मार्टफोन में कई तरह के हिडेन सेंसर्स होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम रहता है। इसलिए आइए इस लेख में कुछ जरूरी सेंसर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
मोबाइन फोन में सेंसर के इस्तेमाल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइन फोन में कई तरह के सेंसर होते हैं
- फोटो : Adobe Stock
एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप
- एक्सेलेरोमीटर फोन की गति और दिशा को मापता है।
- गूगल ने इसी सेंसर का उपयोग करके दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप डिटेक्शन नेटवर्क बनाया है। जब फोन में हल्का कंपन होता है, तो यह डेटा प्रोसेस कर चेतावनी भेजता है।
- वहीं, जायरोस्कोप फोन के रोटेशन और एंगुलर वेसोलिटी को ट्रैक करता है, जो 360-डिग्री फोटो लेने और गेमिंग के दौरान संतुलन बनाने में मदद करता है।
मोबाइन फोन के जरूरी सेंसर के बारे में जानें
- फोटो : Adobe Stock
बैरोमीटर
- फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में मौजूद बैरोमीटर वायुमंडलीय दबाव को मापता है।
- इसका मुख्य काम यह बताना है कि आप समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर हैं। यह जीपीएस को ऊंचाई के साथ सिंक कर सटीक लोकेशन बताता है।
- इसके अलावा दबाव में आने वाले छोटे बदलावों से यह आने वाले तूफान या बारिश का पूर्वानुमान भी लगा सकता है, जो ट्रेकर्स और माउंटेन राइडर्स के लिए बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइन फोन में सेंसर
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर
- प्रॉक्सिमिटी सेंसर आपके फोन के ऊपरी हिस्से में होता है।
- जैसे ही आप कॉल के दौरान फोन कान के पास ले जाते हैं, यह सेंसर स्क्रीन को बंद कर देता है ताकि गलती से कोई बटन न दबे।
- एम्बिएंट लाइट सेंसर आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप कम या ज्यादा करता है। यह न सिर्फ आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है, बल्कि फोन की बैटरी लाइफ बचाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
मोबाइन फोन के जरूरी सेंसर
- फोटो : Adobe stock
ये छिपे हुए सेंसर्स हमारे फोन में साइलेंटली काम करते हैं। आज के आधुनिक समय में एआई के बढ़ते प्रभाव से ये सेंसर्स अब आपके स्वास्थ्य (जैसे हार्ट रेट) निगरानी और भी बेहतर तरीके से कर रहे हैं। अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर इन सेंसर्स के डेटा को अच्छे से समझिए जो आपको तकनीकी रूप से अधिक जागरूक बना सकता है।