PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए एक लाभकारी और कल्याणकारी योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक कुल 16 किस्त का लाभ दिया जा चुका है और इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या एक परिवार में पति और पत्नी दोनों को किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं? तो चलिए बिना देर किए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65f5230d08e6b8bc490b499e","slug":"17th-installment-can-husband-and-wife-both-take-the-advantage-of-pm-kisan-yojana-2024-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों को मिल सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों को मिल सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें किसान
Sat, 16 Mar 2024 10:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
क्या पति-पत्नी को मिल सकता है किस्त का लाभ?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या पति-पत्नी को मिल सकता है किस्त का लाभ?
- फोटो : istock
कब आ सकती है 17वीं किस्त?
- बीती 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 16वीं किस्त 9 करोड़ किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की। योजना के अंतर्गत किस्त हर चार महीने में दी जाती है। ऐसे में फरवरी के बाद अगली यानी 17वीं किस्त जून-जुलाई में जारी हो सकती है।
क्या पति-पत्नी को मिल सकता है किस्त का लाभ?
- फोटो : istock
क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है लाभ?
- दरअसल, अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ते हैं, तो इसके कुछ नियम है। जैसे- इस योजना में परिवार का केवल एक सदस्य ही योजना से जुड़कर लाभ ले सकता है। ऐसे में पति-पत्नी दोनों को लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या पति-पत्नी को मिल सकता है किस्त का लाभ?
- फोटो : istock
- किसी कारण अगर एक ही परिवार के एक से ज्यादा लोग इस योजना में आवेदन करते हैं, तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाता है। वहीं, आवेदनकर्ता का पात्र होना जरूरी है और उसके पास संबंधित दस्तावेज होने चाहिए।
विज्ञापन
क्या पति-पत्नी को मिल सकता है किस्त का लाभ?
- फोटो : istock
योजना से जुड़ने के बाद ये काम करवाने जरूरी:-
- योजना से जुड़ने के बाद ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है
- किसानों को भू-सत्यापन करवाना पड़ता है
- अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना पड़ता है आदि।