PM Kisan Yojana 14th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है। इसी कड़ी में आज यानी 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से इस किस्त को जारी किया और डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में पैसे भेजे। ऐसे में अगर आप भी योजना से जुड़े हुए पात्र किसान हैं, तो आपके बैंक खाते में भी किस्त के 2 हजार रुपये आने लगे होंगे। अगर आपने अब तक चेक नहीं किया है, तो कुछ तरीके हैं जिनके जरिए आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके बैंक खाते में 14वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
PM Kisan Yojana: जारी हुई पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, किसान ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान ऐसे करें चेक आपके खाते में आई है 14वीं किस्त या नहीं:-
मैसेज के द्वारा
- जैसा कि 14वीं किस्त जारी हो चुकी है और वो आपके बैंक खाते में पहुंच गई होगी। ऐसे में आपको बैंक की तरफ से किस्त के पैसे प्राप्त होने का मैसेज मिला होगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी किस्त जारी होने का मैसेज लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है। ऐसे में आप इन मैसेज के जरिए किस्त के बारे में जान सकते हैं।
एटीएम के द्वारा
- किसी कारण अगर आपको मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो थोड़ी देर बाद आ सकता है। पर फिर भी अगर आप चाहें तो अपने नजदीकी एटीएम मशीन में जाकर अपना बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट निकालकर ये जान सकते हैं कि आपके खाते में 14वीं किस्त आई है या नहीं।
पासबुक में एंट्री करवाकर
- अगर आपके पास एटीएम कार्ड नहीं है, तो ऐसे में फिर आप अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे भी आपको किस्त के बारे में पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त के 2 हजार रुपये आए हैं या नहीं।
मिस्ड कॉल सुविधा
- अगर किसी कारण आपके पास मैसेज नहीं आया है, तो आपके बैंक का एक मिस्ड कॉल नंबर होगा। इस पर आप मिस्ड कॉल करके अपना कुल बैलेंस जान सकते हैं। ऐसे में आप जान सकते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं।