फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: 1 टन का एसी 1 घंटे में कितने यूनिट बिजली की करता है खपत? जानें यहां

Tue, 06 May 2025 05:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 06 May 2025 05:55 PM IST
सार

कई लोगों का सवाल रहता है कि आखिर एक टन के एसी को एक घंटे तक चलाने पर कितनी बिजली की खपत होती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। 

विज्ञापन
1 Ton AC Power Consumption How Much Electricity It Uses Per Hour All You Need to Know
1 टन का एसी 1 घंटे में कितने यूनिट बिजली की करता है खपत? - फोटो : Freepik

ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। इस कारण गर्मी का प्रभाव भी काफी बढ़ रहा है। मई का महीना चल रहा है और देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। घर, कार्यालय, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों में एसी लगाने से न केवल आपको गर्मी से राहत मिलती है बल्कि इससे आपकी उत्पादक्ता में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा हीट स्ट्रोक या डिहाईड्रेशन जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते गर्मियों के सीजन में एसी की सेल काफी ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि, एसी को चलाने पर बिजली की काफी खपत भी होती है। 

1 Ton AC Power Consumption How Much Electricity It Uses Per Hour All You Need to Know
1 टन का एसी 1 घंटे में कितने यूनिट बिजली की करता है खपत? - फोटो : Freepik

अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि आखिर एक टन के एसी को एक घंटे तक चलाने पर कितनी बिजली की खपत होती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।

1 Ton AC Power Consumption How Much Electricity It Uses Per Hour All You Need to Know
1 टन का एसी 1 घंटे में कितने यूनिट बिजली की करता है खपत? - फोटो : Freepik

औसतन 1 टन का एयर कंडीशनर 1 घंटे में 800 वाट से लेकर 1200 वाट बिजली की खपत करता है। इसका मतलब है कि 1 घंटे में 1 टन का एसी 1 यूनिट से लेकर 1.5 यूनिट बिजली की खपत करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
1 Ton AC Power Consumption How Much Electricity It Uses Per Hour All You Need to Know
1 टन का एसी 1 घंटे में कितने यूनिट बिजली की करता है खपत? - फोटो : Freepik

आपका एसी कितनी बिजली की खपत करेगा यह उसकी स्टार रेटिंग और मॉडल पर भी निर्भर करता है। अगर आप एसी चलाते समय बिजली की बचत करना चाहते हैं, तो उसे आपको 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए। यह आदर्श तापमान है। 

विज्ञापन
1 Ton AC Power Consumption How Much Electricity It Uses Per Hour All You Need to Know
1 टन का एसी 1 घंटे में कितने यूनिट बिजली की करता है खपत? - फोटो : Freepik

कई लोग जब कमरे में नहीं होते हैं तब भी एसी को चालू छोड़कर चले जाते हैं आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। कमरे से बाहर जाने से पहले एसी को बंद कर दें। इसके अलावा आपको समय समय पर एसी की सर्विसिंग भी कराते रहनी चाहिए। इससे उसकी परफॉर्मेंस अच्छी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed