AC Tips: गर्मी में 'बम' न बन जाए आपका AC! जानिए किन गलतियों के कारण होता है ब्लास्ट और कैसे करें बचाव

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 21 Apr 2026 04:51 PM IST
सार

Why AC Blasts In Summer:

हर साल गर्मियों में एयर कंडिशनर (AC) के फटने की कई खबरें आती हैं। एसी का फटना कोई संयोग नहीं, बल्कि हमारी लापरवाही का नतीजा होता है। खराब वायरिंग से लेकर गैस लीकेज और सर्विसिंग न कराने तक, जानिए वो मुख्य कारण जो आपके एसी को खतरनाक बना सकते हैं।

विज्ञापन
why ac blast explodes reasons and prevention tips in hindi tech news
क्यों फटता है एसी? - फोटो : AI जनरेटेड

    चिलचिलाती गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) किसी संजीवनी से कम नहीं है। लेकिन यही AC अगर सही से इस्तेमाल और मेंटेन न किया जाए, तो यह एक खतरनाक 'बम' में भी तब्दील हो सकता है। हर साल गर्मी के दिनों में AC में आग लगने और ब्लास्ट होने की कई डरावनी घटनाएं सामने आती हैं। आखिर ठंडक देने वाली यह मशीन आग का गोला कैसे बन जाती है? आइए, इस विस्तृत रिपोर्ट में समझते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण और बचाव के तरीके।

    हर सीजन में कराएं सर्विसिंग
    हर सीजन में कराएं सर्विसिंग - फोटो : Adobe stock

    AC ब्लास्ट होने के 5 मुख्य कारण

    1. सर्विसिंग न कराना (Lack of Maintenance)

    यह AC ब्लास्ट का सबसे बड़ा कारण है। लंबे समय तक सर्विसिंग न होने से AC के फिल्टर, कंडेंसर और इवैपोरेटर कॉइल में भारी मात्रा में धूल और गंदगी जमा हो जाती है। इस गंदगी के कारण हवा का प्रवाह रुक जाता है और कंप्रेसर (AC का मुख्य इंजन) को गैस ठंडी करने के लिए अपनी क्षमता से कई गुना ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इस अत्यधिक दबाव के कारण कंप्रेसर ओवरहीट होकर फट सकता है।

    लगातार कई घंटों तक चलाना
    लगातार कई घंटों तक चलाना - फोटो : एआई जनरेटेड

    2. लगातार कई घंटों तक चलाना (Overuse)

    AC कोई जादुई मशीन नहीं है, इसे भी आराम की जरूरत होती है। भीषण गर्मी में लोग अक्सर AC को लगातार 15 से 20 घंटे तक बिना बंद किए चलाते हैं। इतनी देर तक लगातार चलने से मशीन के अंदरूनी पुर्जे और कंप्रेसर भीषण रूप से गर्म हो जाते हैं। अगर मशीन को ठंडा होने का समय न मिले, तो यह हीट एक बड़े धमाके का कारण बन सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें