Telecom: शुरू हो गया टेलीकॉम कंपनियों का खेल! महंगे हो रहे हैं रीचार्ज प्लान, लगने वाला है बड़ा झटका?
Mobile Tariff Price Hike:
भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया ने बिना शोर-शराबे के अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव शुरू कर दिए हैं। टेलीकॉम कंपनियों के इस यह कदम से साफ होता दिख रहा है कि 2026 के अंत तक संभावित टैरिफ हाइक की तैयारी चल रही है।

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इन दिनों अपने प्रीपेड प्लान्स में बिना बड़े एलान के बदलाव कर रही हैं। इन बदलावों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स “टेस्टिंग द वाटर्स” रणनीति बता रहे हैं। यानी कंपनियां छोटे-छोटे बदलाव करके यह समझना चाहती हैं कि ग्राहक कीमतों में बढ़ोतरी पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं, ताकि आगे बड़े बदलाव आसानी से किए जा सकें।
एयरटेल ने वैल्यू प्लान किए बंद
इस रणनीति के तहत सबसे बड़ा बदलाव भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की ओर से देखने को मिला है। कंपनी ने अपना लोकप्रिय 799 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है, जिसे यूजर्स के बीच काफी वैल्यू-फॉर-मनी माना जाता था। इसके साथ ही 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। भले ही यह बदलाव छोटा लगे, लेकिन करोड़ों यूजर्स के स्तर पर यह कंपनियों के लिए बड़ा रेवेन्यू बढ़ाने वाला कदम साबित हो सकता है।

Vodafone Idea ने भी बदला गेम
वहीं, वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) अपने “नॉन स्टॉप हीरो” प्लान्स में बदलाव कर रही है। कंपनी अब कई सर्किल्स में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा को केवल रात के समय तक सीमित कर रही है। इससे यूजर्स की डेटा उपयोग करने की आजादी कम हो जाती है, जबकि प्लान की कीमत और पोजिशनिंग लगभग वैसी ही रहती है।

OTT बंडलिंग से बढ़ाई जा रही वैल्यू
टेलीकॉम कंपनियां अब प्लान्स के साथ ओटीटी (OTT) सब्सक्रिप्शन जोड़कर भी कीमतों में बदलाव को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। यूजर्स को यह दिखाया जा रहा है कि उन्हें ज्यादा वैल्यू मिल रही है, जबकि असल में बेस प्लान की कीमत या फायदे में धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है।
- Airtel: एयरटेल ने ग्राहकों को दिया झटका! 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान किया महंगा, जानें क्या है नई कीमत
- सिर्फ कोडिंग से नहीं बचेगी नौकरी: Zoho के श्रीधर वेम्बू ने बताया AI के दौर में सफल होने का 'सीक्रेट मंत्र'
- Apple: एंटीट्रस्ट मामले में बढ़ी एपल की मुसीबतें, भारत में लग सकता है 3.5 लाख करोड़ का जुर्माना
- भारत में 3 तो अमेरिका में क्यों होते हैं 5 ब्लेड वाले सीलिंग फैन? जानिए इस अंतर के पीछे का दिलचस्प विज्ञान