स्मार्टफोन हैक करके लूटने का बढ़ रहा है जाल, क्या हैं इनसे बचने के तरीके

स्मार्टफोन ने लोगों की जिन्दगी में अपनी अलग जगह बना ली है। आमतौर पर लोग इस डिवाइस के जरिए एक-दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। साथ ही लोग इन डिवाइसेज में जरूरी तस्वीरें, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स स्टोर करते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने के साथ-साथ इसे हैकिंग के लिए भी टार्गेट किया जाता है। हैकर्स यूजर्स की एक गलती या असावधानी का फायदा उठाकर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। निजी डाटा को सुरक्षित रखने के लिए खुद ही सख्त कदम उठाने होंगे। आए दिन लोगों के फोन हैक हो रहे हैं और फिरौती के तौर पर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। चलिए आज जानते हैं कि यदि फोन हैक हो जाए तो क्या करना चाहिए और कैसे आप अपने मोबाइल को सुरक्षित रख सकते हैं...

मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम समय-समय पर करें अपडेट
अगर आप भी अपने डिवाइस को हैक होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा। आप अपने फोन में लेटेस्ट अपडेट के लिए नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ हैकर्स भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक करने की लगातार कोशिश करते रहते हैं।

स्मार्टफोन पर जरूर सेट करें पासवर्ड
अपने स्मार्टफोन पर मुश्किल पासवर्ड जरूर सेट करें, जिससे कोई भी आपके फोन को एक्सेस ना कर सकें। हमेशा ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड आठ से दस लेटर्स का होना चाहिए, जिसमें एक बड़ा लेटर और छोटा लेटर होना जरूरी है।