पासवर्ड चोरी होने पर गूगल करेगा अलर्ट, ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 04 Jan 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
How to use google password manager to be safe on internet know full process
Password Checkup - फोटो : amar ujala

    तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया में शायद ही किसी का डाटा सुरक्षित है। आए दिन लोगों के डाटा लीक हो रहे हैं। चाहे फेसबुक हो, ट्विटर हो या फिर व्हाट्सएप ही क्यों ना हो। हर एक प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी लीक होने का खतरा बना रहता है। पिछले साल ही व्हाट्सएप यूजर्स की जासूसी हुई थी जिसके बाद पीड़ित लोगों ने भारत सरकार से भी सवाल पूछे थे। तो अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपकी निजी जानकारी लीक हो रही है। आइए जानते हैं...

    लगातार लीक हो रहे डाटा के बाद गूगल ने अपनी एक नई सर्विस शुरू की है। गूगल की इस सर्विस का नाम गूगल पासवर्ड मैनेजर है। गूगल के इस पासवर्ड मैनेजर के जरिए आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट समेत इंटरनेट बैंकिंग के पासवर्ड या किसी अन्य वेबसाइट के पासवर्ड को सुरक्षित रख पाएंगे। गूगल पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करने पर पासवर्ड बदलने का भी अलर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन

    डाटा लीक हुआ है या नहीं, ऐसे करें चेक

    Password Checkup
    Password Checkup - फोटो : amar ujala

    गूगल के पासवर्ड मैनेजर में जाकर आपको पता लगा सकते हैं कि आपका कोई पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं। इसके लिए आपकोpasswords.google.comपर जाना होगा। इसके बाद पासवर्ड मैनेजर खुल जाएगा जिसमें आपको चेक पासवर्ड का विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करने के बाद गूगल आपसे उस सिस्टम पर पहले से लॉगिन जीमेल का पासवर्ड मांगेगा। पासवर्ड डालने के बाद गूगल आपको बता देगा कि आपका पासवर्ड कहीं इस्तेमाल हुआ है या नहीं। साथ ही यह भी बताएगा कि आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के तौर पर यदि गूगल आपको पासवर्ड लीक होने की जानकारी देता है तो आपको तुरंत अपना पासवर्ड बदल लेना चाहिए। इसके अलावा टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी ऑन कर लेना चाहिए। पासवर्ड बदलते समय भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे- पासवर्ड में अपना नाम या जन्म तारीख ना डालें। इसके अलावा पासवर्ड में मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से भी बचें। साथ ही अपने जीमेल अकाउंट के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें