Tech Tips: लैपटॉप की कमजोर बैटरी लाइफ से हो गए हैं परेशान? तो इन टिप्स के जरिए कर सकते हैं सुधार

अगर आप इस मानसून में लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। आज के समय में लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है, लैपटॉप के जरिए आप आसानी से किसी भी जगह पर अपना ऑफिस का काम कर सकते हैं। मगर काफी लोगों को यह शिकायत रहती है कि लैपटॉप की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है, ऐसे में कई बार कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक जाता है।

अगर आप लैपटॉप की बैटरी लाइफ को सुधारना चाहते हैं तो टास्क बार में बैटरी के आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको कई सारे मोड मिलेंगे। इसमें बेस्ट परफॉर्मेस मोड के जरिए बैटरी पीसी के बैकग्राउंट में चल रहे एप्स को रोकने का काम नहीं करता है। साथ ही इस मोड में बिजली की खपत भी ज्यादा होती है।
बैटरी सेवर मोड में बैटरी सेविंग मोड पर चली जाती है, मगर यह मोड डिस्प्ले की ब्राइटनेस को 30 फीसदी तक कम कर देता है। वहीं, बेस्ट बैटरी मोड के जरिए बैटरी की क्षमता को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

अगर आप लैपटॉप पर ज्यादा काम नहीं कर रहे हैं तो पीसी के गैर-जरूरी एप्स को बंद कर दें। इसके साथ ही बैटरी एडजस्टमेंट फीचर्स का इस्तेमाल करें। लैपटॉप अगर ज्चादा गर्म हो जाए तो इसे एयरोप्लेन मोड पर स्विच कर सकते हैं। इससे बैटरी की क्षमता पर अच्छा असर पड़ता है। वहीं, लैपटॉप में जिन एप्स की जरूरत नहीं है, उन्हें फौरन पीसी से रिमूव कर दें।