Tech Tips: स्मार्टफोन से भी खींच सकते हैं डीएसएलआर कैमरे जैसी फोटो, बस इन टिप्स को करें फॉलो

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 08 Aug 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
smartphone camera improving follow these simple tips
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    फोन निर्माता स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा ध्यान कैमरे पर दे रहे हैं। यही वजह है कि बीते कुछ सालों के दौरान मोबाइल कैमरा तकनीक काफी बेहतर हुई है। अब बाजार में आने वाले फोन में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का इस्तेमाल भी बहुत बढ़ गया है। वहीं, अगर आपके पास अभी भी पुराने कैमरे वाला स्मार्टफोन है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस खबर के जरिए आप आसानी से अपने फोन के कैमरे को नए जैसा बना सकते हैं। इसके बाद आप अपने फोन से ही डिजिटल कैमरे या डीएसएलआर जैसी फोटो ले सकेंगे, तो चलिए जानते हैं डिटेल।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    पुराने स्मार्टफोन से साफ और अच्छी फोटो लेने के लिए अपने फोन के कैमरे लेंस को थोड़े-थोड़े समय पर साफ करते रहे। ऐसा करने से फोटो के पिक्सल बेहतर होते हैं और काफी अच्छी फोटो आ सकती है।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आप पुराने फोन से ही साफ और क्लीयर फोटो लेना चाहते हैं तो कैमरे में मिलने वाली ग्रिड लाइन का इस्तेमाल करें। इस फीचर की मदद से फोटो लेने का फोकस बढ़ जाएगा। साथ ही फोटो साफ और आकर्षक आएगी। ग्रिड लाइन की वजह से फोटो का केंद्र काफी क्लीयर हो जाता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें