घर में हैं पुराने कपड़े तो इन वेबसाइट्स पर बेचकर कमा सकते हैं पैसे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 07 Feb 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
sell old clothes online in india, 7 Best Apps and Websites will help
sell old clothes online - फोटो : amar ujala

    आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्होंने कपड़े खरीद लिए होंगे लेकिन उन्हें इस्तेमाल नहीं करते होंगे। कई लोग ऐसे भी होंगे जिनके पास बहुत सारे कपड़े होंगे जो कि घर पर बेकार ही पड़ें होंगे। साइज छोटे-बड़े हो जाने के कारण कपड़ों का इस्तेमाल नहीं हो रहा होगा तो आप उन कपड़ों को बेच भी सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बताते हैं जहां आप अपने पुराने कपड़े बेच सकते हैं....

    office wear demo
    office wear demo - फोटो : insatgram

    Elanic

    पुराने कपड़े ऑनलाइन बेचने के लिए Elanic एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है। इस साइट पर आप आसानी से कपड़े के खरीदारों से बात कर सकते हैं। इस साइट पर पुराने कपड़ों की कीमत भी अच्छी मिलती है। बेचने के लिए अलावा इस साइट से आप सेकेंड हैंड कपड़े खरीद भी सकते हैं।

    olx
    olx

    OLX

    ओएलएक्स के बारे में तो आप जानते ही हैं। ओएलएक्स पर पुराने कपड़ों के अलावा कई चीजें बेच सकते हैं। इस साइट से भी आप बेचने के अलावा कपड़े खरीद भी सकते हैं, हालांकि ओएलएक्स पर आपको थोड़े सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आए दिन लोगों के ठगे जाने की खबरें सामने आती हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें