Tech Tips: फोन की स्टोरेज बढ़ाने में काम आएगा ऑटो अर्काइव एप्स फीचर, कुछ भी डिलीट करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

टेक बाजार में आने वाले स्मार्टफोन में ज्यादातर 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। मगर इतनी स्टोरेज बेहद तेजी से खत्म हो जाती है। इसमें फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, फाइल्स और काफी कुछ स्टोर किया जाता है।ऐसे में जब भी स्टोरेज की कमी होने लगती है तो फिर काफी लोग बहुत परेशान हो जाते हैं, क्योंकि फोन में कुछ भी नया नहीं जुड़ पाता है। ऐसे वक्त में किसी जरूरी फाइल को फोन में रखना हो तो बहुत दिक्कत आती है। इस परेशानी को नजरअंदाज करना काफी कठिन हो जाता है। आगे जानिए किस तरह से इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं।

फोन में स्टोरेज की परेशानी को दूर करने के लिए अधिकतर लोग डिवाइस की इंटरनल स्टोरेज को खाली करते हैं। स्टोरेज खाली करने के दौरान उन्हें आमतौर पर फोटो, वीडियो और कुछ महत्वपूर्ण फाइल्स को हटाना पड़ता है। इसके साथ ही कई बार लोग कैशे फाइल्स को भी डिवाइस से साफ करते हैं। इसके बाद कही जाकर कुछ स्टोरेज मिल पाती है। इसके अलावा कुछ लोग क्लाउड स्टोरेज का सहारा लेते हैं, हालांकि, क्लाउड भी कुछ ही समय में भर जाती है। इसके साथ ही क्लाउड स्टोरेज के लिए पैसे भी देने होते हैं।

मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल इस समस्या को आसानी से दूर कर सकता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल एक खास सुविधा देता है। गूगल फोन में इस्तेमाल नहीं होने वाले एप्स को ऑटो अर्काइव कर देता है। इस फीचर की वजह से फोन में काफी स्टोरेज बढ़ जाती है और यूजर्स अपना काम कर पाते हैं। चलिए आगे जानते हैं कि इस सुविधा को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।