Tech Tips: फोन के कैमरे पर लगवाना चाहिए लेंस प्रोटेक्टर? बाद में पछताने से पहले जान लीजिए जानकारी

फोन निर्माता आजकल सबसे ज्यादा ध्यान मोबाइल के कैमरे पर ही दे रही हैं। ऐसे में लोगों को अब फोन में 200 MP तक का कैमरा मिल रहा है। अगर फोन में कैमरा क्वॉलिटी अच्छी है तो इससे फोन से खींची गई फोटो भी काफी साफ आएगी। वहीं, अगर कैमरे अच्छा होगा तो इससे फोन में शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। यही वजह है कि काफी लोग फोन के कैमरे का बहुत ध्यान रखते हैं, इसके लिए कैमरे पर लेंस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं। मगर लेंस प्रोटेक्टर को इस्तेमाल करना कितना सही होता है। कैमरे पर इसे लगाने से क्या फायदा और क्या नुकसान होते हैं। आइए आगे खबर में जानते हैं पूरी जानकारी।

फोन के कैमरे पर अगर लेंस प्रोटेक्टर लगाया जाए तो इससे कैमरे को किसी भी खरोंच से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही इसे लगाने से कैमरे की लाइफ थोड़ी बढ़ जाती है।अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि फोन के कैमरे को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए उस पर लेमिनेशन या फिर लेंस प्रोटेक्टर काफी काम आ सकता है।ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन बाजार तक में कई लेंस प्रोटेक्टर ऐसे हैं, जिसे कैमरा लेंस पर लगाने के बाद फोटो की क्वॉलिटी बेहतर हो जाती है।

अगर फोन के कैमरे पर लेंस प्रोटेक्टर लगाया जाए तो इससे कई बार फोटो की क्वॉलिटी बहुत ज्यादा खराब भी हो जाती है।कई बार कैमरे पर लेंस प्रोटेक्टर लगाने से फोटो थोड़ी सी ब्लर या धुंधली आती है। इसके साथ ही कई बार लेंस प्रोटेक्टर कैमरे को बचाने के बजाय उसे नुकसान भी पहुंचा देता है।अगर आप यह सोच रहे हैं कि फोन के कैमरे पर लेंस प्रोटेक्टर लगाने से कैमरा सेफ हो जाएगा तो ऐसा नहीं है। लेंस प्रोटेक्टर की क्ववॉलिटी काफी अलग-अलग होती है।