Social Media: सोशल मीडिया की लत से हैं परेशान? तो दूरी बनाने में काम आएंगे ये पांच टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 04 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
these ways to quit social media addiction know the details
Social Media - फोटो : FREEPIK

    सोशल मीडिया का बढ़ता दायरा लोगों को काफी तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का समय और ज्यादा बढ़ गया है। लोगों की जिंदगी में सोशल मीडिया काफी हावी हो गया है। इतना कि लोगों के लिए मानसिक और शारीरिक परेशानियां पैदा कर रहा है। ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहते हैं तो आपको यहां पर अच्छी जानकारी मिल सकती है।

    Social Media
    Social Media - फोटो : FREEPIK

    सोशल मीडिया की लत छुड़ाने के लिए सबसे पहले आपको एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा। इसके बाद यह देखना होगा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल आपको क्यों करना है। बहुत जरूरत न हो तो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से अपना अकाउंट बंद भी कर सकते हैं। इसकी आदत छोड़ने के लिए रोजाना इस नियम को फॉलो करना होगा।

    Social Media
    Social Media - फोटो : FREEPIK

    अगर आप सोशल मीडिया की आदत से परेशान हैं तो दिन में कुछ समय के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं। दिन में एक घंटा या फिर दिन का कुछ समय फिक्स कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें