Phone Cover Tips: गलत कवर से 'भट्टी' बन सकता है आपका स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
फोन को सुरक्षित रखने के लिए कवर लगाना जरूरी है, लेकिन गलत फोन कवर आपके स्मार्टफोन की हीटिंग बढ़ा सकता है। अगर आप नया कवर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि किस तरह का कवर आपके फोन के लिए सही रहेगा और किन गलतियों से बचना चाहिए।

आजकल लगभग हर स्मार्टफोन यूजर अपने फोन को गिरने और खरोंच से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर कवर आपके फोन के लिए सही नहीं होता? कई बार मोटा या खराब क्वालिटी का कवर फोन की गर्मी बाहर निकलने नहीं देता, जिससे डिवाइस जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगती है। अगर आप नया फोन कवर खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

1. बहुत मोटा कवर खरीदने से बचें
बेहद मोटे और भारी कवर फोन की गर्मी को बाहर निकलने से रोक सकते हैं। इससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग या चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो सकता है।

2. अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल चुनें
सिलिकॉन, टीपीयू या अच्छी क्वालिटी के पॉलीकार्बोनेट कवर बेहतर विकल्प माने जाते हैं। सस्ते और खराब प्लास्टिक वाले कवर जल्दी गर्म हो सकते हैं और हीट को ट्रैप कर देते हैं।
- Telegram पर रूस का बड़ा एक्शन: फाउंडर पावेल दुरोव पर आतंकवाद में मदद का आरोप, इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में डाला
- टिप्स: WhatsApp Web पर ऑडियो-वीडियो कॉल कैसे करें? लैपटॉप से कॉलिंग के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
- पुराना स्मार्टफोन बेचने जा रहे हैं: भूलकर भी Delete करना न भूलें ये 7 चीजें, वरना हैकर्स कर देंगे बड़ा खेल!
- Vivo S2: 7 साल बाद लौट रही S सीरीज, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 50MP डुअल कैमरा, टीजर में सामने आया फर्स्ट लुक