पुराना स्मार्टफोन बेचने जा रहे हैं: भूलकर भी Delete करना न भूलें ये 7 चीजें, वरना हैकर्स कर देंगे बड़ा खेल!
नया फोन लेने की खुशी में अपना पुराना फोन जल्दबाजी में बिल्कुल न बेचें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही हैकर्स को आपका बैंक अकाउंट खाली करने या निजी डेटा लीक करने का मौका दे सकती है। फोन को एक्सचेंज या सेल करने से पहले ये 7 काम जरूर करें।

आजकल स्मार्टफोन बदलना आम बात हो गई है। नया फोन खरीदते ही ज्यादातर लोग पुराने डिवाइस को एक्सचेंज या बेच देते हैं, लेकिन जल्दबाजी में की गई एक छोटी-सी गलती आपकी निजी जानकारी को दूसरों के हाथों तक पहुंचा सकती है। बैंकिंग एप्स, फोटो-वीडियो, चैट, ईमेल, पासवर्ड और डिजिटल दस्तावेज जैसी संवेदनशील जानकारी अगर फोन में रह जाए, तो इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए पुराना स्मार्टफोन बेचने या किसी और को देने से पहले कुछ जरूरी डेटा और सेटिंग्स हटाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वे 7 चीजें, जिन्हें डिलीट किए बिना कभी भी अपना पुराना फोन किसी और के हाथ में नहीं देना चाहिए।

डेटा का बनाएं बैकअप
पुराने फोन से कुछ भी डिलीट करने से पहले, उसका सुरक्षित बैकअप लेना सबसे अहम है। अपने सभी जरूरी कॉन्टैक्ट्स, पर्सनल तस्वीरें, वीडियो और अहम दस्तावेजों का बैकअप Google Drive (एंड्रॉयड के लिए) या iCloud (आईफोन के लिए) पर लें। इसके अलावा, WhatsApp की सेटिंग में जाकर अपनी चैट्स का भी रीसेंट बैकअप बनाना न भूलें, ताकि नए फोन में आपका कोई भी पुराना मैसेज मिस न हो।

सभी अकाउंट्स से करें लॉग-आउट
फोन को सीधे फॉर्मेट करने की गलती कभी न करें। सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं और अपने Google अकाउंट या Apple ID को मैन्युअली 'रिमूव' या 'साइन-आउट' करें। इसके साथ ही, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (X) और लिंक्डइन जैसे सभी सोशल मीडिया ऐप्स से भी अपना अकाउंट लॉग-आउट कर दें। अगर आप सीधे रिसेट करते हैं, तो कई बार 'फैक्ट्री रिसेट प्रोटेक्शन' (FRP) लॉक लग जाता है, जिससे नए खरीदार को फोन चालू करने में दिक्कत आ सकती है।
- Vivo S2: 7 साल बाद लौट रही S सीरीज, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 50MP डुअल कैमरा, टीजर में सामने आया फर्स्ट लुक
- Ayushman Card: हर साल ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज का मिलेगा लाभ, मोबाइल से घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड
- Tips: मानसून में भी आपका स्मार्टफोन रहेगा 100% सेफ! बारिश के पानी से फोन को खराब होने से बचाने के 5 अचूक तरीके