काम की बात: ऑनलाइन फ्रॉड हुआ तो तुरंत इस नंबर पर करें कॉल, बच जाएगी आपकी कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Apr 2021 04:22 PM IST
online frauds complaints in india helpline number by Home ministry and cyber police
Online fraud - फोटो : pixabay

    भारत में जितनी तेजी से बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो रही हैं, उससे अधिक तेजी से फ्रॉड भी हो रहे हैं। आए दिन किसी-ना-किसी के साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग समय पर और सही जगह पर अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत नहीं कर पाते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने और लोगों की कमाई बचाने के लिए होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने हाथ मिलाया है। होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है जिसपर आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...

    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

    होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 155260 हेल्पलाइन पर शुरू किया है। यदि आप किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होते हैं तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें। 7 से 8 मिनट में आपके खाते से उड़ाए गए पैसे जिस आईडी से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई होगी। हेल्पलाइन से उस बैंक या ई-साइट्स को अलर्ट मैसेज पहुंचेगा। फिर रकम होल्ड पर चली जाएगी।

    https://cybercrime.gov.in/
    https://cybercrime.gov.in/ - फोटो : https://cybercrime.gov.in/

    ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के साथ 155260 पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था लेकिन अब इसे पूरी तरह लॉन्च कर दिया गया है। इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन का ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसकी पहली यूजर दिल्ली बनी है। राजस्थान को भी जोड़ा गया है। इसके बाद सभी स्टेट यूजर्स बन जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें