Flipkart Sale: स्मार्टफोन पर 40 हजार रुपये की छूट, जानें सभी ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Apr 2021 03:20 PM IST
सार

LG Wing पर 40,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को छूट के साथ महज 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Flipkart Flagship Fest Sale by LG Wing with 40000 off More Premium Phones on Offer With Deals and Discounts
Flipkart Flagship Fest Sale - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर Flipkart Flagship Fest सेल की शुरुआत हो गई है। Flipkart की इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन भारी छूट मिल रही है। Flipkart की यह सेल 15 अप्लै तक चलेगी और इस दौरान छूट के अलावा स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन को 40 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए सभी ऑफर्स जानते हैं।

    iPhone 11

    इस सेल में आईफोन 11 को 48,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन के साथ 7,840 प्रति महीने की ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है। वहीं iPhone XR को महज 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और इसके साथ शुरुआती ईएमआई 6,670 प्रति महीने की है। फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    विज्ञापन

    LG Wing

    फ्लिपकार्ट की इस सेल में LG Wing पर 40,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को छूट के साथ महज 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भारत में 69,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके साथ 5,000 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo X60 सीरीज

    वीवो एक्स 60 सीरीज के फोन पर छूट तो नहीं मिल रही है लेकिन इसके साथ एक्सचेंज ऑफर और 3,500 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है।

    iPhone 12

    के साथ HDFC बैंक के कार्ड पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा iPhone 12 mini और iPhone 12 Pro जैसे फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिल रही है।

    Realme X7 5G

    को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। छूट के बाद इसकी कीमत 18,999 रुपये हो जाती है, हालांकि ईएमआई पर फोन खरीदने पर यह छूट नहीं मिलेगी। Mi 10T सीरीज को एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 2,500 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें